लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
डट :
|
पुं० [देश०] निशाना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
डटना :
|
अ० [हिं० डाट] १. किसी स्थान पर विशेषतः उसकी सुरक्षा के लिए साहसपूर्वक खड़े रहना। जैसे–युद्ध-भूमि में सैनिक डटे हुए थे। पद–डटकर=(क) दृढता तथा साहसपूर्वक और सारा बल लगाकर। जैसे–ग्रामीणों ने चोरों का डटकर मुकाबला किया। (ख) अच्छी तरह। जैसे–उन्होने डटकर खाया। २. मार्ग में किसी चीज के बाधक होने पर रुकना। जैसे–नदी की बालू पर चलती हुई नाव का डटना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) ३. ठहरना। रुकना। जैसे–गाड़ी का डटना।(व्रज)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) ४. सुशोभित होना। भला लगना। उदाहरण–-लटकि लटकि लटकतु चलतु डटतु मुकुट की छाँह।–बिहारी।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) स० [सं० दृष्टि या हिं० डीठ] देखना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
डटाई :
|
स्त्री० [हिं० डटाना] १. डटे हुए होने की अवस्था या भाव। २. डटाने की क्रिया, भाव या मजदूरी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
डटाना :
|
स० [हिं० डटना] १. डटने में प्रवृत्त करना। २. ठहराना। रोकना। ३. एक वस्तु को दूसरी वस्तु से सटाना या भिड़ाना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
डट्टा :
|
पुं० [हिं० डाटना] १. हुक्के का नेचा। टेरुआ। २. वह ठप्पा जिससे छींट छापते हैं। साँचा। ३. दे० डाट। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai