लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

डाक  : स्त्री० [हिं० डाँकना] १. डाँकने की क्रिया या भाव। २. सवारी का ऐसा प्रबन्ध जिसमें हर पड़ाव पर बराबर जानवर या यान आदि बदले जाते हों। मुहावरा–डाक बैठना=शीघ्र यात्रा के लिए स्थान-स्थान पर सवारी बदलने की चौकी नियत करना। डाक लगना=(क) शीघ्र संवाद पहुँचाने या यात्रा करने के लिए मार्ग में स्थान-स्थान पर आदमियों या सवारियों का प्रबन्ध होना। (ख) किसी चीज के आने या जाने का क्रम बराबर चलता रहना। डाक लगाना=डाक बैठाना। ३. पत्रों, बंडलों आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाने की सरकारी व्यवस्था। ४. उक्त व्यवस्था द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने या पहुँचाया जानेवाला पत्र या सामग्री। स्त्री० [अनु०] कै। वमन। स्त्री० [सं० डक्क या बं० डाकिबा] १. पुकार। २. नीलाम की बोली। पुं० [अं०] बंदरगाह का वह विशिष्ट अंश जहाँ जहाजों पर का माल लादा उतारा जाता है। गोदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक-गाड़ी  : स्त्री० [हिं०] वह रेल-गाड़ी जो साधारण गाड़ियों से बहुत तेज चलती है केवल बड़े-बड़े स्टेशनों पर रुकती है तथा जिसमें डाक लाने ले जाने की भी व्यवस्था होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक-चौकी  : स्त्री० [हिं०] १. प्राचीन तथा मध्य काल में वह स्थान जहाँ कई स्थानों या प्रदेशों के हरकारे चिट्टियाँ लाते थे, तथा अन्य स्थानों से आई हुई चिट्टियाँ छांटकर ले जाते थे। २. वह स्थान जहाँ डाक के घोड़े, सवारियाँ आदि आगे जाने के लिए बदली जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक-बँगला  : पुं० [हिं०] वह सरकारी भवन जो मुख्य रूप से दौरे पर जानेवाले सरकारी अधिकारियों के ठहरने के लिए बने होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक-महसूल  : पुं० [हिं० डाक+अ० महसूल] डाक के द्वारा कोई चीज भेजने का महसूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक-व्यय  : पुं० [हिं० डाक+सं० व्यय] वह व्यय जो डाक द्वारा कोई चीज भेजने पर पड़ता हो। डाक-महसूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकघर  : पुं=डाकखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकना  : स० [हिं० डाँकना] फाँदना। लाँघना। अ० कै करना। वमन करना। स० [हिं० डाक] १. पुकारना। २. नीलाम के समय दाम की बोली बोलना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकर  : पुं० [देश०] १. सूखे हुए तालों की चिटखी या सूखी मिट्टी। २. कड़ी किंतु उपजाऊ भूमि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाका  : पुं० [हिं० डाकना-कूदना वा सं० दस्यु] दल-बल सहित बलपूर्वक तथा डरा-धमकाकर लूट-मार करने के लिए किया जानेवाला धावा। क्रि० प्र–पड़ना।–मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकाजनी  : स्त्री० [हिं० डाका+फा० जनी] डाके डालने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकिन  : स्त्री=डाकिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकिनी  : स्त्री० [सं० ड(त्रास)√अक् (वक्रगति)+णिनि–ङीप्] १. एक पिशाची या देवी जो काली के गले में समझी जाती है। २. भूत-प्रेत योनि की स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकिया  : पुं० [हं० डाक+इया (प्रत्यय)] वह सरकारी कर्मचारी जो घर-घर डाक द्वारा आई हुई चिटियाँ आदि पहुँचाने का काम करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकी  : स्त्री० [हिं० डाक] वमन। कै। वि० [?] १. बहुत अधिक खानेवाला। २. प्रचंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकू  : पुं० [हिं० डाकना या सं० दस्यु] वह व्यक्ति जो दूसरों के यहाँ पहुँचकर और उन्हें डरा-धमकाकर या मार-पीटकर उनसे अवैध रूप से धन छीन लेता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाकोर  : पुं० [सं० ठक्कुर, हिं० ठाकुर] १. ठाकुर। देवता। २. विष्णु। भगवान। (गुजराती)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक्टर  : पुं० [अं०] १. किसी विद्या या विषय का आचार्य या पूर्ण पंडित। २. उक्त प्रकार के आचार्य या पूर्ण पंडित की उपाधि। ३. लोक व्यवहार में वह व्यक्ति जो पाश्चात्य शैली से रोगियों की चिकित्सा करता हो। ४. वह व्यक्ति जिसे उक्त प्रकार की उपाधि मिली हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक्टरी  : स्त्री० [अं० डाक्टर+ई (प्रत्यय)] डाक्टर होने की अवस्था, पद या भाव। २. डाक्टर का काम या पेशा। ३. पाश्चात्य ढंग की चिकित्सा-प्रणाली या उसका शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
डाक्तर  : पुं०=डाक्टर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai