लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
दफा :
|
स्त्री० [अ० दफ़ऽ] १. क्रम, संख्या आदि के विचार से किसी परम्परा में का वह अवसर या काल जिसमें कोई काम या बात हुई हो जिसकी फिर भी आवृत्ति हो या होने को हो। बार। बेर। जैसे—(क) वे दिन में तीन दफा भोजन करते हैं। (ख) आज कलकत्ते में पुलिस ने चार दफा भीड़ पर गोली चलाई। २. बिना किसी क्रम, परम्परा या श्रृंखला के विचार से, वह अवसर या काल जिसमें कोई विशिष्ट तथा स्वतंत्र घटना घटित हुई हो या होने को हो। बार। बेर। जैसे—(क) एक दफा की बात है कि हम लोग मसूरी गये थे। (ख) एक दफा तो मैं भी उन्हें यहाँ बुलाकर समझाना चाहता हूँ। ३. विधिक क्षेत्र में, किसी कानून, विधान, विधि आदि का वह कोई ऐसा पूरा तथा स्वतंत्र अंश या खंड जिसमें किसी एक विषय की सब आवश्यक बातें कही या लिखी हों। धारा। जैसे—इस कानून की ७ वीं दफा गवाहों की पात्रता या योग्यता (अथवा लगान चुकने के प्रकार) से संबंध है। ४. साधारण लोक-व्यवहार में दंड-विधि का उक्त प्रकार का वह अंश या खंड जिसमें किसी विशिष्ट अपराध और उसके लिए नियत दंड का उल्लेख या विवेचन होता है। धारा। जैसे—(क) आज-कल शहर में १४४ वीं दफा लगी हुई है। (ख) पुलिस ने उन पर दफा ९॰९ का मुकदमा चलाया है। मुहावरा—(किसी पर कोई) दफा लगाना=अभियुक्त के संबंध में यह कहना कि इसने अमुक दफा से संबंद्ध अपराध किया है। जैसे—उस पर चोरी की नहीं; डकैती की दफा लगाई गई है। वि० [अ० दफ़अ] तिरस्कारपूर्वक दूर किया या हटाया हुआ। जैसे—इस पाजी को तो किसी तरह यहाँ से दफा करना चाहिए। पद—दफा दफान करना=(क) किसी व्यक्ति को तिरस्कार करके दूर करना या हटाना। (ख) किसी बात या विषय का उपेक्षापूर्वक अंत या समाप्ति करना। रफा—दफा (देखें स्वतंत्र पद)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दफादार :
|
पुं० [अ० दफ़अ+फा० दार] [भाव० दफादारी] पुलिस या सेना का एक छोटा अधिकारी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दफादारी :
|
स्त्री० [हिं० दफादार+ई (प्रत्य०)] दफादार का काम या पद। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
दफाली :
|
पुं०=डफाली। स्त्री०=डफली। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai