लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नायक  : पुं० [सं०√णी+ण्वुल–अक] १. लोगों को अपनी आज्ञा के अनुसार चलानेवाला व्यक्ति। जैसे–सामाजिक या राजनैतिक नेता। जैसे–सेनानायक। ४. साहित्य-शास्त्र के अनुसार किसी साहित्यिक रचना का प्रधान पुरुष पात्र। धीरललित, धीरशांत, धीरोदात्त और धीरोद्धत इसके ये चार प्रमुख भेद हैं। ५. श्रृंगार रस की कविताओं या पद्यों में आलंबन विभाव। इसके पति, अनुकूल पति, दक्षिणानायक शठनायक, धृष्टनायक, उपपत्ति, वैशिक, मानी, वचन-चतुर, क्रियाचतुर, प्रेषित आदि अनेक भेद हैं। ६. बंजारा। ७. हार के मध्य की मणि या रत्न। ८. एक प्रकार का वर्ण-वृत्त। ९. एक राग जो दीपक राग का पुत्र माना जाता है। १॰. संगीत-कला में निपुण व्यक्ति। ११. एक जाति जिसके पुरुष नाचने-गाने आदि की शिक्षा देते हैं और स्त्रियाँ वेश्यावृत्ति भी करती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नायका  : स्त्री० [सं० नायिका] १. वह वयस्क या वृद्धा स्त्री, जो युवती स्त्रियों को अपने पास रखकर उनसे गाने-बजाने का पेशा और व्याभिचार कराती हों। २. कुटनी। ३. दे० ‘नायिका’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नायकी  : वि० [सं० नायक] नायक संबंधी। नायक या नायकों का। जैसे–नायकी कान्हड़ा। स्त्री० नायक होने की अवस्था, पद या भाव। नायकत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नायकी कान्हड़ा  : पुं० [हिं० नायकी+कान्हड़ा] एक प्रकार का कान्हड़ा (राग) जिसमें सब कोमल स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नायकी मल्लार  : पुं० [सं० नायक+मल्लार] संपूर्ण जाति का एक प्रकार का मल्लार (राग) जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai