लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नालि  : स्त्री० [सं०√नल्+णिच्+इन्] १. नालिका। नली। उदा०–जुआलि नालि तसु गरम चेहवी।–पृथ्वीराज। २. बंदूक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालि-केरी  : स्त्री० [सं० नालिकेर+ङीष्] एक तरह का शाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालि-जंघ  : पुं० [सं० ब० स०] डोम कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिक  : पुं० [सं० नाल+ठन्–इक] १. कमल। २. बाँसुरी। ३. भैंसा। ४. प्राचीन काल का एक अस्त्र जिसकी नली में कुछ चीजें भरकर चलाई या फेंकी जाती थीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिका  : स्त्री० [सं० नाला+कन्–टाप्, इत्व] १. छोटी नाल या डंठल। २. नली। ३. पानी आदि बहने की नाली। ४. करघे में की वह नली जिसके अंदर लपेटा हुआ सूत रहता है। ५. पटुआ नाम का साग। ६. एक प्रकार का गन्ध-द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिकेर  : पुं०=नारिकेल (नारियल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिता  : स्त्री० [सं०] १. पटसन। पटुआ। २. उक्त के कोमल पत्तों का बनाया जानेवाला शाक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिनी  : स्त्री० [सं०] तंत्र में नाक का छेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नालिश  : स्त्री० [फा०] १. किसी के संबंध में की जानेवाली फरियाद। २. किसी के विरुद्ध दायर किया जानेवाला मुकदमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai