लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
नियत :
|
वि० [सं० नि√यम्+क्त] १. जो बाँध या रोककर रखा गया हो। बँधा हुआ। पाबंद। २. जो नियंत्रण या वश में किया या रखा गया हो। ३. ठीक किया या ठहराया हुआ। निश्चित। जैसे–किसी काम के लिए समय नियत करना। ४. आज्ञा, विधान आदि के द्वारा स्थित किया हुआ। (प्रेस्क्राइव्ड) ५. (व्यक्ति) जिसे किसी कार्य या पद पर नियुक्त या मुकर्रर किया गया हो। काम पर लगाया हुआ। (पोस्टेड) जैसे–किसी काम की देख-रेख के लिए अधिकारी नियत करना। पुं० महादेव। शिव। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियत-श्रावा :
|
पुं० [तृ० त०] नाटक में किसी पात्रा का ऐसा कथन, जो सब लोगों को सुनाने के लिए न हो, बल्कि कुछ विशिष्ट पात्रों को सुनाने के लिए ही हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियतात्मा (त्मन्) :
|
वि० [नियत-आत्मन्, ब० स०] अपने आपको वश में रखनेवाला। जितेंद्रिय। संयमी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियताप्ति :
|
स्त्री० [नियता-आप्ति, कर्म० स०] नाटक में वह स्थिति जिसमें अन्य उपायों को छोड़कर एक ही उपाय से कार्य सिद्ध होने पर विश्वास प्रकट किया या रखा जाता है। जैसे–अब तो ईश्वर ही हमारा उद्धार कर सकता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियतांश :
|
पुं० [नियत-अंश, कर्म० स०] किसी बड़ी राशि में से कुछ लोगों के लिए अलग-अलग नियत या निश्चित किया हुआ अंश। (कोटा) जैसे–सब लोगों के लिए कपड़े या खाद्य पदार्थों का नियतांश स्थिर करना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियति :
|
स्त्री० [सं० नि√यम्+क्तिन्] १. नियत होने की अवस्था या भाव २. बद्ध होने की अवस्था या भाव। ३. कोई ऐसा बँधा हुआ नियम जिसमें कुछ या कोई भी परिवर्तन न होता या न हो सकता हो। ४. ईश्वर या प्रकृति का विधान जो पहले से नियत होता है और जिसके अनुसार सब कार्य अपने समय पर बिना किसी व्यतिक्रम के और अवश्यम्भावी रूप से आप से आप होते चलते हैं। दैव। (डेस्टिनी) ५. प्रारब्ध या भाग्य जो उक्त का अथवा पूर्वकाल में अपने किये हुए कर्मों का परिणाम या फल माना जाता है और जिस पर मनुष्य का कोई वश नहीं चलता। अदृष्ट। ६. निश्चित या स्थिर होने की अवस्था या भाव। मुदर्ररी। ७. दुर्गा या भगवती का एक नाम। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियतिवाद :
|
पुं० [ष० त०] वह सिद्धांत जिससे यह माना जाता है कि (क) संसार में जो कुछ होता है, वह सब परंपरागत कारणों से अवश्यंभावी परिणाम या फल के रूप में होता है, और (ख) लौकिक कार्यों में मनुष्य का पुरुषार्थ गौण तथा ईश्वर की इच्छा या प्रकृति की प्रेरणा और विधान ही सबसे अधिक प्रबल होता है। (डिटरमिनिज्म) विशेष–प्राचीन काल में इसकी गणना नास्तिक मतों में की जाती थी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियतिवादी (दिन्) :
|
वि० [सं० नियति√वद् (बोलना)+णिनि] नियतिवाद-संबंधी। पुं० वह जो नियतिवाद का सिद्धांत मानता हो अथवा उसका अनुयायी हो। (डिटकमिनिस्ट) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नियतेंद्रिय :
|
वि० [सं० नियत-इंद्रिय, ब० स०] जितेंद्रिय। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai