लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निसर्ग  : पुं० [सं०नि√सृज् (छोड़ना)+घञ्] [वि० नैसर्गिक] १. उपहार, भेंट, दान, दक्षिणा आदि के रूप में किसी को कुछ देना। २. छोड़ना या त्यागना। उत्सर्ग करना। ३. बाहर निकालना। ४. मल त्याग करना। ५. आकृति या रूप। ६. विनिमय। ७. सृष्टि। ८. वह तत्त्व या शक्ति जिससे सृष्टि के समस्त कार्य या व्यापार संपन्न होते हैं। प्रकृति। ९. प्रकृति। स्वभाव। (नेचर अंतिम दोनों अर्थों में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्ग-विज्ञान  : पुं०=प्रकृति-विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्ग-सिद्ध  : वि० [सं० पं० त०] १. प्राकृतिक। २. स्वभाव-सिद्ध। स्वाभाविक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गज  : वि० [सं० निसर्ग√जन् (उत्पत्ति)+ड] निसर्ग से उत्पन्न। नैसर्गिक। प्राकृतिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गतः (तस्)  : अव्य० [सं० निसर्ग+तस्] निसर्ग या प्रकृति के अनुसार, अथवा उसकी प्रेरणा से। प्राकृतिक या स्वाभाविक रूप से। प्रकृतिशः। स्वभावतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गवाद  : पुं०=प्रकृतिवाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गवादी  : पुं०=प्रकृतिवादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गविद्  : पुं०=प्रकृतिवेत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गवेत्ता  : पुं०=प्रकृतिवेत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निसर्गायु (स्)  : स्त्री० [सं० निसर्ग-आयुस्, मध्य० स०] फलित ज्योतिष में आयु निकालने की एक गणना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai