लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पंडित  : वि० [सं० पंडा+इतच्] [स्त्री० पंडिता, पंडिताइन, पंडितानी] कुशल। दक्ष। निपुण। पुं० १. वह जो किसी विद्या या शास्त्र का बहुत अच्छा ज्ञाता हो। विद्वान। २. शास्त्रों आदि का ज्ञाता ब्राह्मण। ३. ब्राह्मणों के नाम के पहले लगनेवाली आदरसूचक उपाधि। ४. सार्वराष्ट्रीय सांकेतिक में वह बहुत चमकीला और तेज प्रकाश जो समुद्री और हवाई जहाजों को उनका मार्ग और ठहरने का स्थान बतलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडित-जातीय  : वि० [सं० पंडित-जाति, ष० त०+छ—ईय] १. जो पंडित न होने पर भी किसी रूप में पंडितों के वर्ग में आ सकता हो। २. साधारण या सामान्य रूप से कुशल या दक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितक  : पुं० [सं० पंडित+कन्] धृतराष्ट्र के एक पुत्र का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितमानिक  : वि०=पंडितमानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितमानी (निन्)  : वि० [सं० पंडित√मन (मानना)+णिनि] ऐसी दंभी जो पंडित न होने पर भी अपने आप को पंडित समझता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितम्मन्य  : वि० [सं० पंडित√मन् खश्, मुम्, श्यन्]=पंडितमानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितराज  : पुं० [ष० त०] १. बहुत बड़ा पंडित या विद्वान। २. संस्कृत के प्रसिद्ध विद्वान जगन्नाथ की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितवादी (दिन्)  : वि० [सं० पंडित√वद् (बोलना)+णिनि]=पंडितमानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडिता  : वि० स्त्री० [सं० पंडित+टाप्] पंडित (स्त्री)। विदुषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडिताइन  : स्त्री०=पंडितानी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडिताई  : स्त्री० [हिं० पंडित+आई (प्रत्य०)] १. पांडित्य। विद्वत्ता। मुहा०—पंडिताई छाँटना=अनावश्यक रूप से कुअवर पर अपने पांडित्य का व्यर्थ परिचय देना। २. पंडितों की वृत्ति या व्यवसाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडिताऊ  : वि० [सं० पंडित] १. पंडितों जैसा। पंडितों की तरह का। २. विद्वत्तापूर्ण। ३. पंडितों में प्रचलित और मान्य। ४. आडम्बपूर्ण।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितानी  : स्त्री० [सं० पंडित] १. पंडित की स्त्री। २. ब्राह्मणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पंडितिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० पंडित+इमनिच्] पांडित्य। विद्वत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai