लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फिसलन  : स्त्री० [हिं० फिसलना] १. फिसलने की क्रिया या भाव। २. ऐसा स्थान जहाँ से अथवा जहाँ पर कोई फिसलता हो। ३. ऐसा स्थान जहाँ काई, चिकनाई आदि के कारण पैर फिसलता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फिसलना  : अ० [सं० प्रसरण] १. किसी स्थान पर काई, चिकनाहट, ढाल आदि के कारण पैरों हाथों आदि का ठीक तरह से जमकर न बैठना और फलतः उस पर रगड़ खाते हुए कुछ दूर आगे बढ़ जाना। रपटना। जैसे—(क) सीढ़ियों पर पैर फिसलने के कारण नीचे आ गिरना। (ख) शीशे पर हाथ फिसलना। २. लाक्षणिक रूप में किसी प्रकार का आकर्षक या लाभदायक तत्त्व देखकर उचित मार्ग से भ्रष्ट होते हुए सहसा उस ओर प्रवृत्त होना। जैसे—तुम तो कोई अच्छी चीज देखकर तुरन्त फिसल पडते हों। संयो० क्रि०—जाना।—पड़ना। वि० जिस पर सहज मे कुछ या कोई फिसल सकता हो। फिसलनवाला। जैसे—फिसलना पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai