लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

फुटक  : पुं०=फुटका। उदाहरण—पानी पर पराग परि ऐसी बीर फुटक भरी आरसि जैसी।—नंददास (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुटकर  : वि० [सं० स्फुट+हिं० कर (प्रत्यय)] १. जो युग्म न हो। जिसका जोड़ या जोडा़ न हो। अयुग्म। २. जो किसी विशिष्ट मद या वर्ग में हो और इसी कारण उन सबसे अलग रहकर अपना अलग वर्ग बनाता हो। भिन्न-भिन्न या अनेक प्रकार का। कई मेल का। जैसे—फुटकर कविता, फुटकर खर्च, फुटकर चीजों की दुकान। ३. (माल या सौदा) जो इकट्ठा या एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग या खंडों में आता या रहता हो। थोक का विपर्याय। जैसे—फुटकर माल बेचनेवाला दुकानदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुटकल  : वि०=फुटकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुटका  : पुं० [सं० स्फोटक] [स्त्री० अल्पा० फुटकी] १. फफोला। छाला। २. उक्त आकार-प्रकार का कोई छोटा दाग या धब्बा। ३. उक्त आकार-प्रकार का कोई छोटा कण। क्रि० प्र०—पड़ना। ४. भुनी हुई ज्वार, धान, मक्के आदि का लावा। पुं० [?] ऊख का रस पकाने का बड़ा कड़ाहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
फुटकी  : स्त्री० [सं० पुटक] १. किसी वस्तु के छोटे लच्छे या जमे हुए कण जो किसी तरल पदार्थ में अलग-अलग ऊपर तैरते हुए दिखायी पड़ते हैं। बहुत छोटी अंठी। जैसे—(क) जब दूध फट जाता है तब उसके ऊपर फुटकियाँ सी दिखायी पड़ती हैं। (ख) रोगी के कफ (या थूक) में खून की फुटकियाँ दिखायी देती हैं। ३. फुदकी (चिड़िया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai