लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बरसात  : स्त्री० [सं० वर्षा, हिं० बरसना+आत (प्रत्यय)] [वि, ० बरसाती] १. वह समय जिसमें आकाश से जल बरस रहा हो। जैसे—बरसात हो रही है अभी घर से मत निकलो। २. वर्ष की वह ऋतु या मास जिसमें प्रायः पानी बरसता रहता है। वर्षाकाल। ३. वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बरसाती  : वि० [हिं० बरसात+ई (प्रत्यय)] १. बरसात-संबंधी। बरसात का। जैसे—बरसाती हवा। २. बरसात के दिनों में होनेवाला। जैसे—बरसाती तरकारियाँ, बरसाती मेले। स्त्री० १. प्लास्टिक, मोमजामे आदि का बना हुआ एक प्रकार का ढीला-ढाला कोट जिसे पहनने से शरीर या कपड़ों पर वर्षा के पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। २. कोठियों आदि के प्रवेश द्वार पर बना हुआ छायादार थोड़ा-सा स्थान जहाँ सवारियाँ उतारने के लिए गाड़ियाँ खड़ी होती है। पुं० १. घोड़ों का एक रोग जो प्रायः बरसात में होता है २. प्रायः बरसात के दिनों में आँख के नीचे होनेवाला एक प्रकार का घाव। ३. बरसात के दिनों में पैर की उँगलियों में होनेवाली एक प्रकार की फुंसियाँ। ४. चरस नाम का पक्षी। चीनी मोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai