लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

बिद  : वि० [सं० विद्] जाननेवाला। ज्ञाता। जैसे—जोग बिद=योग का ज्ञाता। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदकना  : अ० [सं० विदारण] १. कुछ डरते हुए पीछे हटना। भड़कना। २. विदीर्ण होना। चिरना। फटना। ३. घायल होना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदकाना  : स० [सं० विदारण] १. चौंका या डराकर पीछे हटाना। भड़काना। २. चीरना या फाड़ना। ३. घायल करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदर  : पुं०=ब्रीदर (विदर्भ देश)। पुं०=विदुर (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदरन  : स्त्री० [सं० विदीर्ण] १. विदीर्ण होने अर्थात् फटने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. दरज। दरार। वि० विदीर्ण करने या फाड़नेवाला। (यौ० के अंत में)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदरना  : अ० [सं० विदारण] १. विदीर्ण होना। फटना। उदाहरण—जो बासना न बिदरत अंतर तेई-तेई अधिक अनुअर चाहत।—सूर। २. नष्ट होना। स० विदीर्ण करना। फाड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदरी  : वि०, स्त्री०=बीदरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदलना  : अ० [सं० विदलन] १. दलित करना। २. छिन्न-भिन्न या नष्ट-ब्रष्ट करना। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदहना  : स० [सं० विदहन] १. भस्म करना। जलाना। २. बहुत अधिक दुखी या संतप्त करना। ३. धान या ककुनी आदि की फसल में आरम्भ में पाटा या हेंगा चलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदहनी  : स्त्री० [हिं० विदहना] बिदहने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदा  : स्त्री० [फा० बिदाअ] १. कहीं से कुछ अधिक समय के लिए चले जाना या प्रस्थान करना। रवाना होना। प्रस्थान। २. उक्त के लिए मिलने या माँगी जानेवाली अनुमति या आज्ञा। क्रि० प्र०—देना।—माँगना।—मिलना। ३. विवाहिता पुत्री का मायके से ससुराल जाना। ४. द्विरागमन गौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदाई  : स्त्री० [फा० बिदाअ+हिं० आई (प्रत्यय)] १. बिदा होने की अवस्था या भाव। २. वह धन जो विदा होनेवाले को विदा देनेवाले देते हैं। ३. वह उत्सव जिसमें किसी को सम्मानपूर्वक बिदा किया जाता है। ४. बिदा होने के लिए मिलनेवाली आज्ञा। ५. विवाहिता कन्या बहू अथवा दामाद को बिदा करने की रस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदाम  : पुं०=बादाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदामी  : वि०, स्त्री०=बादामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदायगी  : स्त्री०=बिदाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदायत  : पुं० [सं० विद्यापति] गाने बजानेवालों का वह दल या मण्डली जो मिथिला में घूम-घूम कर मैथिल कोकिल विद्यापति के पद गाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदारना  : स० [सं० विदारण] १. विदीर्ण करना। चीरना। फाड़ना। २. नष्ट करना। न रहने देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदारी  : पुं० [सं० विदारी] १. शालपर्णी। २. भुई कुम्हड़ा। ३. एक प्रकार का कंठरोग। ४. दे० ‘बिदारी कंद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदारीकंद  : पुं० [सं० विदारी कंद] एक प्रकार का कंद जिसकी बेल के पत्ते अरूई के पत्तों के समान होते हैं। बिलाई कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदाहना  : स० [?] खेत को उस समय पुनः जोतना जब उसमें नई फसल के अंकुर निकल आते हैं। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदिसा  : स्त्री०=विदिशा। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदीरना  : स०=बिदारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदुराना  : अ०=मुस्कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदुरानी  : स्त्री० [हिं० बिदुराना] मुस्कराहट। मुस्कान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदुल  : स्त्री० [सं० बिंदु] स्त्रियों के माथे का टीका या बिंदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदूरित  : भू० कृ० [सं०=बिदूर+इतच्, विदूरित] दूर किया हुआ या हटाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदूषना  : अ० [सं० विदूषण] १. दोष या कलंक लगाना। २. खराब करना। बिगाड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदूसक  : वि० पुं०=बिदूषक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदेस  : पुं० [सं० विदेश] अपने देश के अतिरिक्त और कोई देश। परदेस। विदेस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदेसिया  : पुं० [हि० विदेशी] पूरब में गाये जानेवाले एक प्रकार के गीत जिनमे विदेश गये हुए पति के संबंध में उसकी प्रियतमा के उदगार होते है और जिनके प्रत्येक चरण के अन्त में बिदेसिया सब्द होती है। जैसे—दिनवाँ बितैला सइयाँ बटिया जोहत तोर रतिया बीतैली जागि जागि रे बिदेसिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदेसी  : वि०=विदेशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदोख  : पुं० [सं० विद्वेष] वैर। वैमनस्य। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिदोरना  : स० [सं० विदारण] दीनतापूर्व मुँह या दाँत खोलकर दिखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिद्ध  : वि०=विद्ध०
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिद्धत  : स्त्री० [अ० बिद्धअत] १. खराबी। बुराई। २. कष्ट। ३. विपत्ति। ४. अत्याचार। ५. दुर्दशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
बिद्रूप  : वि०=विद्रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai