लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भंडार  : पुं० [सं० भांडार] १. कोष। खजाना। २. किसी चीज या बात का बहुत बड़ा आधान या आश्रय स्थान। जैसे—विद्या का भंडार। ३. अनाज रखने का कोठा। खत्ता। खत्ती। ४. वह कमरा या कोठरी जिसमें भोजन बनाने के लिए अन्न् बरतन आदि रखे जाते हैं। ५. उदर। पेट। ६. खोपड़ी। ७. नदी का तल। तलहटी। ८. किसी राजा या जमींदार की वह भूमि या गाँव जिसमें वह स्वंय खेती करता है। ९. दे० ‘भंडारा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडारा  : पुं० [हिं० भंडार] १. साधु-सन्यासियों आदि का भोज। वह भोज जिसमें संन्यासियों और साधुओ को खिलाया जाता है। क्रि० प्र०—करना।—देना। २. उदर। पेट। ३. खोपड़ी। ४. जीव-जन्तुओं का झुंड या समूह। क्रि० प्र०-जुड़ना ५. दे० ‘भंडार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भंडारी  : पुं० [हिं० भंडार+ई (प्रत्यय)] १. भंडार का प्रधान अध्यक्ष या व्यवस्थापक। भंडार का प्रबंधक। २. रसोइया। ३. खजांची। ४. तोपखाने का दरोगा। स्त्री० [हिं० भंडार+ई प्रत्यय)] १. कोश। खजाना। २. छोटी कोठरी। स्त्री०=१. भँडरिया। २. भंडार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai