लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

भार्गव  : वि० [सं० भृगु+अण्] १. भृगु के वंश में उत्पन्न। २. भृगु सम्बन्धी। भृगु का। जैसे—भार्गव अस्त्र। पुं० १. भृगु के वंश में उत्पन्न व्यक्ति। २. परशुराम। ३. शुक्राचार्य। ४. मार्कण्डेय। ५. जमदग्नि। ६. च्यवन ऋषि। ७. एक उप-पुराण का नाम। ८. पुराणानुसार भारतवर्ष के अन्तर्गत एक पूर्वीय देश। ९. हीरा। १॰. हाथी। ११. श्योनाक। १२. नीला भँगरा। १३. कुम्हार। १४. उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों में बसी हुई एक हिन्दू जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भार्गव-क्षेत्र  : पुं० [सं०] दक्षिण भारत के आधुनिक मलयालम प्रदेश का पुराना नाम। विशेष—प्रवाद है कि परशुराम के परशु फेंकने से यह प्रदेश बना था, इसी से इसका यह नाम पड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भार्गवी  : स्त्री० [सं० भार्गव+ङीष्] १. पार्वती। २. लक्ष्मी। ३. दूब। ४. उड़ीसा की एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भार्गवीय  : वि० [सं० भर्गव+छ—ईय] भृगु-संबंधी। भार्गव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
भार्गवेश  : पुं० [सं० भार्गव-ईश, ष० त०] परशुराम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai