शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					मजाक					 :
				 | 
				
					पुं० [अ० मज़ाक] १. हँसी-ठट्ठा। परिहास। मुहा०—(किसी का) मजाक उड़ाना=किसी को तुच्छ सिद्ध करने के लिए हँसी की बातें कहकर उपहासास्पद बनाना। उपहास करना। (किसी काम को) मजाक समझना=हँसी-खेल या खेलवाड़ समझना। पद—मजाक में=किसी विशिष्ट विचार से नहीं, बल्कि परिहास में या यों ही। २. किसी बात या विषय में होनेवाली स्वाभाविक प्रवृत्ति या रुचि।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मजाकन					 :
				 | 
				
					अ० [अव्य० मज़ाकन] मज़ाक या परिहास के रूप में। हँसी के तौर पर।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					मजाकिया					 :
				 | 
				
					वि० [अ० मज़ाकियः] १. मजाक या परिहास से सम्बन्ध रखनेवाला। जैसे—मज़ाकिया मज़मून, मजाकिया शायरी। २. (व्यक्ति) जो बहुत अधिक या प्रायः मजाक करता रहता हो। मज़ाक-पसंद। क्रि० वि०=मज़ाकन।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |