लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मनोरमा  : स्त्री० [सं० मनोरम+टाप्] १. सात सरस्वतियों में से चौथी सरस्वती। २. गौतम बुद्ध की एक शक्ति। ३. दस दस वर्णों के चरणों वाला एक छंद जिसके प्रत्येक चरण का पहला, दूसरा, तीसरा, सातवाँ और नवाँ वर्ण लघु होता है। तथा अन्य वर्ण गुरु होते हैं। (छंदोमंजरी) ४. महाकवि चन्द्रशेखर के अनुसार आर्या के ५७ भेदों से एक जिसमें १२ गुरु और २२ लघु वर्ण होते हैं। ५. दस अक्षरों का एक वर्णिक वृत्त जिसके प्रत्येक चरम में नगण, रगण और अंत में गुरु होता है। ६. केशव के मतानुसार चौदह अक्षरों का एक वर्णिक वृत्त जिसके प्रत्येक पाद में ४ सगण और अंत में दो लघु होते हैं। ७. केशव के अनुसार बोधक छंद का एक नाम जिसके प्रत्येक चरण में ४ भगण और दो गुरु होते हैं। ८. सूदन के अनुसार दस अक्षरों का एक वर्णिक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में तीन तगण और एक गुरु होता है। ९. गोरोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai