लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मानव  : वि० [सं० मनु+अण्] मनु से संबंधित अथवा उससे उत्पन्न। पुं० १. मनुष्य। २. मनुष्य जाति। ३. १४ मात्राओं के छंदों की संज्ञा। इनके ६१० भेद हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-देव  : पुं० [सं० ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-पति  : पुं० [सं० ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-भूगोल  : पुं० [सं० ] भूगोल शास्त्र का वह अंग जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि प्राकृतिक और भौगोलिक परिस्थितियों का मानव जाति पर क्या प्रभाव पड़ता है। (एन्थ्रोपोजिएग्रेफी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-वर्जित  : वि० [सं० तृ० त०] जिसका कुछ भी मान या प्रतिष्ठा न हो अर्थात् तुच्छ या नीच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-विज्ञान  : पुं० =मानव-शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-व्यापार  : पुं० [ष० त०] मनुष्यों को बेचने-खरीदने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-शास्त्र  : पुं० [ष० त०] १. मनुष्यों की उत्पत्ति, उनकी जातियों उनके स्वाभावों आदि का विवेचन करनेवाला शास्त्र। (एन्थ्रोपालोजी) २. अर्थशास्त्र, इतिहास, दर्शन, पुरातत्व, मनोविज्ञान, राजनीति, संगीत, संस्कृति, साहित्य आदि से संबंध रखनेवाले वे सभी शास्त्र जो मुख्यतः मानव-जाति की उन्नति, विकास आदि में सहायक होते हैं। (ह्यू-मैनिटिक्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-शास्त्री (स्त्रिन्)  : पुं० [सं० मानवशास्त्र+इनि] मानव शास्त्र का ज्ञाता या पंडित। (एन्थ्रोपालोजिस्ट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानव-शास्त्रीय  : वि० [सं० मानवशास्त्र+छ-ईय] मानव-शास्त्रपर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवक  : पुं० =माणवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवता  : स्त्री० [सं० मानव+तल्+टाप्] १. मनुष्य जाति। २. मानव होने की अवस्था या भवा। ३. मनुष्य के आदर्श तथा स्वाभाविक गुणो, भावनाओं आदि का प्रतीक या समूह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवतावाद  : पुं० [ष० त०] [वि० मानवतावादी] वह लौकिक सिद्धान्त जिसमे यह माना जाता है कि संसार के सभी मनुष्यों का समान रूप में कल्याण होना चाहिए और सबको उन्नत करके संतुष्ट तथा सुखी रखने की व्यवस्था होनी चाहिए। (ह्यू-मैनिज़्म)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवतावादी (दिन्)  : वि० [सं० मानवतावाद+इनि] मानवतावाद संबंधी। (ह्यू मैनिस्ट)। पुं० वह जो मानवतावाद के सिद्धान्तों का अनुयायी और पोषक या समर्थक हो। (ह्यू मैनिटेरियन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवती  : स्त्री० [मानवत्+ङीष्] साहित्य में वह नायिका जो नायक से रुष्ट या असंतुष्ट होने पर मान करती हो या मान करके बैठी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवत्  : पुं० [सं० मान+मतुप्, म-व] [स्त्री० मानवती] रूठा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवाचल  : पुं० [सं० मानव-अचल, मध्य, स०] पुराणानुसार एक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवी  : स्त्री० [सं० मानव+ङीष्] १. मानव-जाति की स्त्री। नारी। २. पुराणानुसार स्वयंभुव मनु की कन्या का नाम। वि० =मानवीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवीकरण  : पुं० [सं० मानव+च्वि, इत्व, दीर्घ√कृ+ल्युट—अन] १. किसी वस्तु को मानव अर्थात् मनुष्य का रूप देने की क्रिया या भाव। मानुषीकरण। (ह्यूमेनिजेशन)। जैसे—कथा-कहानियों में पशु-पक्षियों आदि का होनेवाला मानवीकरण। २. कला, धर्म आदि के क्षेत्र में यह मानकर कि पदार्थों में राग-द्वेष आदि मानव-गुण होते हैं, उन्हें मानव के रूप में कल्पित और प्रस्थापित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवीय  : वि० [सं० मानव+छ—ईय] १. मानव-संबंधी। मानव या मनुष्य का। २. मनुष्योचित (ह्यू मेन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मानवेंद्र, मानवेश  : पुं० [सं० मानव-इंद्र, मानव-ईश, ष० त०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai