लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुस्त  : पुं० [सं०√मुस्त् (इकट्ठा होना)+क, अच्, वा] नागरमोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तअफी  : पुं० [अ०] १. इस्तीफा देनेवाला। २. माफी माँगनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तअमल  : वि० [अ०] १. जो अमल में लाया गया हो। कार्यरूप में परिणत किया हुआ। २. उपयोग में लाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तक  : पुं० [सं० मुस्त+कन्] नागरमोथा। मोथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तकबिल  : वि० [अ० मुस्तक्बिल] आगे आनेवाला। भावी। पुं० भविष्यकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तकिल  : वि० [अ०] १. अटल। स्थिर। २. दृढ़। मजबूत। पक्का। जैसे—मुस्तकिल इरादा। ३. किसी पद पर स्थायी रूप से नियुक्त। (व्यक्ति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तकीम  : वि० [अ०] १. जो टेढ़ा न हो। सीधा। ऋजु। २. ठीक। वाजिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तगीस  : पुं० [अ०] १. वह जो किसी पर या किसी प्रकार का इस्तगासा या अभियोग उपस्थित करे। फरियादी। २. दावेदार। मुद्दई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तदई  : पुं० [अ०] इस्तदुआ या प्रार्थना करनेवाला। प्रार्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तनद  : वि० [अ०] १. जो सनद के अर्थात् प्रमाण के रूप में माना जाय। २. विश्वस्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तफ़ा  : वि० [अ०] १. स्वच्छ। साफ। २. पवित्र। पुनीत। पुं० मुहम्मद साहब की एक उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तफ़ीद  : वि० [अ०] फायदा उठानेवाला। लाभ प्राप्त करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तसना  : वि० [अ० मुस्तस्ना] १. अलग किया हुआ। छांटा हुआ। भिन्न। २. नियम, विधि आदि के प्रयोग में जो अपवाद के रूप में हो। ३. जिस पर से किसी प्रकार की पाबंदी उठा या हटा ली गई हो। ४. जो किसी प्रकार की आज्ञा, नियम आदि के दायरे में न आता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तहक़  : वि० [अ०] १. अधिकारी। हकदार २. किसी काम या बात के लिए उपयुक्त या योग्य। पात्र। ३. जरूरतमंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्ता  : स्त्री० [सं० मुस्त-टाप्०] मोथा नामक घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्ताद  : पुं० [सं०] जंगली सूअर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तैद  : वि० [अ० मुस्तइद] [भाव० मुस्तैदी] १. जो किसी कार्य के लिए पूर्ण रूप से उद्यत या तत्पर हो। कटिबद्ध। सन्न्द्ध। २. हर काम में चालाक, तेज या फुरतीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तैदी  : स्त्री० [अ० मुस्तइदी] मुस्तैद होने की अवस्था या भाव। सन्नद्धता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तौजिर  : पुं० [अ०] ठेकेदार। इजारेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तौजिरी  : स्त्री० [अ०] ठेकेदारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुस्तौफ़ी  : पुं० [अ०] पदाधिकारी जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के हिसाब की जाँच-पड़ताल करे। पड़तालक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai