लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मेह  : पुं० [सं०√मिह् (क्षऱण)+घञ्] १. पेशाब। मूत्र। २. प्रमेह नामक रोग। ३. कोई ऐसा रोग जिसमें मूत्र के साथ कोई और विकृत या दूषित तत्त्व भी निकलता हो। जैसे—मधु-मेह आदि। पुं० [सं० मेष] १. मेष। भेड़। २. बादल। मेघ। ३. वर्षा। मेह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहतर  : पुं० [फा० मिहतर] १. बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित या मान्य व्यक्ति। बुजुर्ग। २. भंगी विशेषतः मुसलमान भंगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहतरानी  : स्त्री० हिं० ‘मेहतर’ (भंगी) का स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहँदिया  : वि० [हिं० मेंहदी] मेंहदी के रंग का। हरापन लिये लाल रंग का। पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहँदी  : स्त्री०=मेंहदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहन  : पुं० [सं०√मिह्+ल्युट-अन] १. पेशाब करना। मूत्र-त्याग। २. पेशाब। मूत्र। ३. [√मिह्+ल्यु-अन] जननेंद्रिय। लिंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनत  : स्त्री० [अ०] परिश्रम विशेषतः शारीरिक परिश्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनताना  : पुं० [अ०+फा०] १. मेहनत करने के बदले में मिलनेवाला धन। पारिश्रमिक। २. विशेष रूप से वह धन जो वकील को मुकदमा लड़ने के बदले में दिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहनती  : वि० [अ० मेहनत+हिं० ई (प्रत्यय)] १. अधिक या पूरी मेहनत करनेवाला। परिश्रमी। २. व्यायाम करनेवाला। ३. पुष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहना  : स्त्री० [सं०√मिह्+णिच्+युच्+अन+टाप्] महिला। स्त्री। पुं० [अ० मिहन=परीक्षण या हिं० ताना का अनु०] किसी के साथ। किये हुए उपकार की ऐसी चर्चा जो उपकृत व्यक्ति की कृतघ्नता दिखलाने पर लज्जित करने के लिए की जाय। जैसे—वह दिन-रात ननद को ताने-मेहने देती रहती है। (स्त्रियाँ)। क्रि० प्र०—देना।—मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहमान  : पुं० [फा०मेहमान] १. अतिथि। अभ्यागत। २. दामाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहमानदारी  : स्त्री० [फा०] अतिथि या मेहमान की की जानेवाली आवभगत या आदर-सत्कार। आतिथ्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहमानी  : स्त्री० [फा० मेहमान+ई (प्रत्यय)] १. मेहमान होने की अवस्था या भाव। २. मेहमान का किया जानेवाला आतिथ्य सत्कार। ३. अपने घर मेहमानों की तरह किया जानेवाला संकोच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहर  : स्त्री० [फा० मेह्र] मेहरबानी। अनुग्रह। दया। स्त्री०=मेहरी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरना  : अ० [हि० मेहर+ना (प्रत्यय)] मेहर अर्थात् अनुग्रह करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरबान  : वि० [फा० मेह्रबान] कृपालु। दयालु। अनुग्रह करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरबानगी  : स्त्री०=मेहरबानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरबानी  : स्त्री० [फा० मेह्रबानी] १. मेहरबान होने की अवस्था या भाव। कृपा। अनुग्रह। २. मेहरबान द्वारा किया हुआ कोई उपकार या अनुग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरा  : पुं० [हि० मेहरी] १. स्त्रियों की सी चेष्टावाला। स्त्री-प्रकृतिवाला। जनखा। पुं० [?] जुलाहों की चरखी का घेरा। पुं० [सं० मिहिर] खत्रियों की एक जाति या वर्ग। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराना  : अ० [?] नमी आदि के कारण कुरकुरे या मुरमुरे पदार्थ का कुछ आर्द्र होना। जैसे—बरसात के कारण भुने हुए दाने या सेव मेहराना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराब  : स्त्री० [अ० मिहराब] द्वार के ऊपर का अर्द्धमंडलाकार बनाया हुआ भाग। दरवाजे के ऊपर का गोले, आधे गोले या मंडल की तरह का बनाया हुआ हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराबदार  : वि० [अ० +फा] जिसमें मेहराब लगी हो। मेहराबवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहराबी  : वि० [अ० मिहराबी] मेहराबदार। स्त्री० एक प्रकार की तलवार जो मेहराब की तरह बीच में कुछ झुकी हुई या टेढ़ी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरारू  : स्त्री० [सं० मेहना] १. महिला। स्त्री। २. जोरू। पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरिया  : स्त्री०=मेहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहरी  : स्त्री० [सं० मेहना] १. स्त्री०। औरत। २. जोरू। पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेहल  : पुं० [देश] मँझोले आकार का एक तरह का वृक्ष जिसके फल खाये जाते हैं। इसकी लकड़ी की छड़ियाँ और हुक्के की निगालियाँ बनती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेह्र  : स्त्री०=मेहर (कृपा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मेह्रवान  : वि०=मेहरबान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai