लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोच  : पुं० [सं०√मुच् (छोड़ना)+अच्] १. सेमल का पेड़। २. केला। ३. पाढर वृक्ष। स्त्री० [सं० मुच्] १. झटका या धक्का लगने से शरीर के किसी अंग के जोड़ की नस का अपने स्थान से इधर-उधर खिसक जाना। (इसमें वह स्थान सूज आता है और उसमें बहुत पीड़ा होती है। जैसे—पाँव में मोच आ गई है। २. कोई ऐसा दोष जिसमें कोई चीज भद्दी और लँगड़ी सी जान पड़ती हो। जैसे—पहले आप अपनी भाषा की मोच तो निकालें। क्रि० प्र०—आना।—पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोच-रस  : पुं० [सं० ष० त०] सेमल वृक्ष का गोंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचक  : वि० [सं०√मुच् (छोडऩा)+णिच्+ण्वुल्-अक] १. मोचन करनेवाला। छुड़ानेवाला। २. ले लेने या हरण करनेवाला। पुं० १. सेमल का पेड़। २. केला। ३. ऐसा संन्यासी जो सब प्रकार की विषय वासनाओं से मुक्त हो चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचन  : पुं० [सं०√मुच्+ल्युट-अन] १. बंधन आदि से छुड़ाना छुटकारा देना। मुक्त करना २. दूर करना। हटाना। जैसे—दुःख मोचन। ३. ले लेना या हरण करना। छीनना। जैसे—वस्त्र मोचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचना  : स० [सं० मोचन] १. मोचन करना। २. छुड़ाना या छोड़ना। ३. गिराना। ४. बाहर निकालना। पुं० १. लोहारों का वह औजार जिससे वे लोहे के छोटे-छोटे टुकड़े उठाते हैं। २. हज्जामों की वह चिमटी जिससे वे बाल उखाड़ते या नोचते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचनी  : स्त्री० [सं०√मुच्+णिच्+ल्यु-अन, +ङीष्] भटकटैया। स्त्री० हिं० ‘मोचना’ का स्त्री० अल्पा०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचयिता (तृ)  : वि० [सं०√मुच्+णिच्+तृच्] छुटकारा देने या दिलवानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचा  : स्त्री० [सं०√मुच्+अच्+टाप्] १. केला। २. नील का पौधा। ३. रूई का पौधा। पुं० सहिंजन (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोचाट  : पुं० [सं० मोच√अट् (प्राप्त होना)+अच्] १. केला। २. केले की पेड़ी के बीच का कोमल भाग। केले का गाभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोची (चिन्)  : वि० [सं०√मुच्+णिच्+णिनि] [स्त्री० मोचिनि] १. दूर करनेवाला। छुड़ानेवाला। पुं० [सं० मोचन=चमड़ा (छुड़ाना] [स्त्री० मोचिन] वह जो चमड़े के जूते आदि बनाने का व्यवसाय करता हो। जूते गाँठने या सीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोच्छ  : पुं० =मोक्ष। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai