लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रक्षा  : स्त्री० [सं०√रक्ष्+अ-टाप्] १. ऐसा काम जो आक्रमण, आघात, आपद, नाश आदि से बचने या बचाने के लिए किया जाता हो। हिफाजत। जैसे—अपनी रक्षा, घर की रक्षा, संकट में पड़े हुए मित्र की रक्षा। २. बालकों को भूत-प्रेत नजर आदि से बचने के उद्देश्य से बाँधा जानेवाला यंत्र या सूत्र। कवच। ३. गोद। ४. भस्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-कवच  : पुं० [मध्य० स०] १. तंत्र-मंत्र की विधि से बनाया हुआ वह कवच या यंत्र जो किसी को आपत्तियों आदि से रक्षित रखने के लिए पहनाया जाता है। २. कोई ऐसी चीज या बात जो सब प्रकार से किसी की रक्षा करने के लिए यथेष्ट मानी जाती है। (सेफ-गार्ड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-गृह  : पुं० [ष० त०] १. चौकी। २. सूतिका-गृह। जच्चा-खाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-पति  : पुं० [ष० त०] नगर का शासक या रक्षा का प्रबंध करनेवाला एक प्राचीन भारतीय अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-पत्र  : पुं० [ब० स०] १. भोजपत्र। २. सफेद सरसों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-पुरुष  : पुं० [च० त०] पहरेदार। प्रहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-प्रदीप  : पुं० [च० त०] भूत-प्रेत आदि की बाधा से बचे रहने के उद्देश्य से जलाया जानेवाला दीपक। (तंत्र)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-बंधन  : पुं० [ष० त०] १. किसी के हाथ में रक्षासूत्र बाँधने की क्रिया या भाव। २. हिन्दुओं का एक त्यौहार जो श्रावण शुक्ला पूर्णिमा को होता है, जिसमें बहन अपने भाई तथा पुरोहित अपने यजमान की कलाई पर रक्षा-सूत्र बाँधता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-भूषण  : पुं० [च० त०] वह भूषण या जंतर जिसमें किसी प्रकार का कवच आदि हो और जो भूत-प्रेत या रोग आदि की बाधाओं से रक्षित रहने के लिए पहना जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-मंगल  : पुं० [च० त०] भूत-प्रेत आदि की बाधा से रक्षित रहने के उद्देश्य से किया जानेवाला अनुष्ठान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षा-रत्न  : पुं० =रक्षामणि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षाइद  : स्त्री० [हिं० रक्ष+आइद (प्रत्यय)] राक्षसपन। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षापाल  : पुं० [सं० रक्षा√पाल् (बचाना)+णिच्+अण्] पहरेदार। प्रहरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षापेक्षक  : पुं० [रक्षा-अपेक्षक, ष० त०] १. पहरेदार। प्रहरी। २. अंतःपुर का पहरेदार। ३. अभिनेता। नट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षामणि  : पुं० [च० त०] वह मणि या रत्न जो किसी ग्रह के प्रकोप से रक्षित रहने के लिए धारण किया जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रक्षासूत्र  : पुं० [च० त०] वह मंत्रपूत सूत या डोरा जो हाथ की कलाई में रक्षा-कारक मानकर बाँधा जाता है। राखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai