लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

राधा  : स्त्री० [सं०√राध्+अच्+टाप्] १. प्रीति। प्रेम। २. वृषभानु गोप की कन्या जो पुराणानुसार श्रीकृष्ण की बाल्यावस्था की सबसे अधिक प्रिय सखी और प्रेयसी थी। ३. धृतराष्ट्र के सारथि अधिरथ की पत्नी जिसने कर्ण को पुत्रवत् पाला था। इसी से कर्ण का नाम ‘राधेय’ भी था। ४. एक प्रकार का वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में रगण, तगण, मगण, यगण और एक गुरु सब मिलाकर १३ अक्षर होते हैं। ५. विशाखा नक्षत्र। ६. वैशाख की पूर्णिमा। ७. बिजली। विद्युत। ८. आँवला। ९. विष्णुकांता लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधा-कांत  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधा-कुंड  : पुं० [सं० ष० त०] गोवर्द्धन के निकट एक प्रख्यात सरोवर जो तीर्थ माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधा-तंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] तंत्र जिसमें मंत्रों आदि के अतिरिक्त राधा की उत्पत्ति का भी रहस्यपूर्ण वर्णन है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधा-वल्लभ  : पुं० [सं० ष० त०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधावल्लभी (भिन्)  : पुं० [सं० राधावल्लभ+इनि] १. वैष्णवों का एक प्रसिद्ध संप्रदाय। २. उक्त सम्प्रदाय का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधाष्टमी  : स्त्री० [सं० राधा+अष्टमी, ष० त०] भादों सुदी अष्टमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
राधास्वामी  : पुं० [सं०] १. एक आधुनिक मत प्रवर्त्तक आचार्य जिनका आगरे में प्रसिद्ध केन्द्र है। २. उक्त आचार्य का चलाया हुआ संप्रदाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai