लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रै  : अव्य० [?] के पास। के यहाँ। उदाहरण—राम रिसन आया राज रै।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैअति  : स्त्री०=रैयत (रिआया)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैकेट  : पुं० [अं०] १. टेनिस खेलने का बल्ला। २. आकाश बाण। ३. आकाश बाण के आकार का वह बहुत बड़ा यंत्र जो आकाश में वैज्ञानिक परीक्षणों आदि के लिए बहुत ऊपर तक जा सकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैडर  : पुं० [अं०] रेडियों शक्ति की सहायता से काम करनेवाला एक प्रकार का प्रसिद्ध आधुनिक यंत्र जिससे यह पता चलता है कि किस दिशा में और कितनी दूरी पर कोई चीज आकाश या समुद्र में विचर रही है और किधर से किधर आ या जा रही है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैण  : स्त्री०=रैन (रात)। स्त्री० [सं० रेणु] धूल। उदाहरण—चाहत जा पद रैन।—सूरदास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैणज  : अव्य० [हिं० रैण=रात] रात भर। सारी रात। उदाहरण—लोक सौवै सुख नीदड़ी थे क्यूँ रैणज भूली।—मीराँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैता  : पुं०=रायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैतिक  : वि० [सं० रीति+ठक्-इक] रीति अर्थात् पीतल संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैतुवा  : पुं० =रायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैत्य  : पुं० [सं० रीति+ण्यत्] रीति अर्थात् पीतल का बना हुआ बरतन। वि० रैतिक (पीतल का)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैदास  : पुं० [सं० रविदास] १. एक भक्त जो जाति के चमार थे तथा रामदास के शिष्यों में से थे। २. चमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैदासी  : पुं० [हिं० रैदास+ई] १. महात्मा रैदास के सम्प्रदाय का अनुयायी। २. एक प्रकार का मोटा जड़हन धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैन,रैनि  : स्त्री० [सं० रजनी] रात्रि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैनी  : स्त्री० [हिं० रेना] तार खींचने की चाँदी-सोने की गुल्ली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैमुनिया  : स्त्री० [हिं० रायमुनी] १. एक प्रकार की अरहर। २. लाल पक्षी की मादा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैयत  : स्त्री० [अ०] प्रजा। रिआया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैया-राव  : पुं० [हिं० राजा+राव] १. छोटा राजा। २. मध्ययुग में राजाओं द्वारा अपने सरदारों को दी जानेवाली पदवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैल  : स्त्री० [?] १. राशि। २. समूह। झुंड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैवत  : पुं० [सं० रेवती+अञ्] १. एक साममंत्र। २. महादेव। शिव। ३. मेघ। बादल। ४. रैवत नामक पर्वत। ५. रेवती के पुत्र मनु। ६. एक दैत्य जिसकी गिनती बालग्रहों में होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैवतक  : पुं० [सं० रैवत+कन्] द्वारका के पास का एक पर्वत। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैवंता  : पुं० [हिं० रजवत] घोड़ा। (डि०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैशन  : पुं० =राशन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैशनिंग  : स्त्री०=राशनिंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैसा  : पुं० =रैहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैहर  : पुं० [सं० रेष=हिंसा] झगड़ा। लड़ाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रैहाँ  : पुं० [अं०] १. एक प्रकार की सुगन्धित वनस्पति जिसके फूल और बीज दवा के काम आते हैं। बालगूँ। २. कोई सुगंधित घास या वनस्पति। ३. उक्त प्रकार की घास या वनस्पति के फूल। ४. अरबी फारसी आदि लिपियों की एक प्रकार की सुन्दर लेख-प्रणाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai