लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लक्ष्मण  : पुं० [सं० लक्ष्मन+अच्] १. लक्ष्मन। चिन्ह । २. सुमित्रा के गर्भ से उत्पन्न राजा दशरथ के एक पुत्र जो शेषनाग के अवतार माने जाते हैं। ३. दुर्योधन का एक पुत्र। ४. सारस। ५. नाग। वि० १. लक्षण या चिन्ह से युक्त। २. भाग्यवान्। ३. उन्नतिशील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मण-रेखा  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] ऐसी रेखाकार सीमा जो किसी प्रकार लाँघकर पार न की जा सकती हो। (लक्ष्मण जी की खींची हुई उस रेखा के आधार पर जो उन्होंने सोने के हिरन का पीछा करने से पहले सीता के चारों ओर खींची थी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मण-लीक  : स्त्री० =लक्ष्मण रेखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लक्ष्मणा  : स्त्री० [सं० लक्ष्मण+टाप्] १. श्री कृष्ण की एक पत्नी जो भद्रदेश के राजा बृहत्सेन की पुत्री थी। २. दुर्योधन की एक कन्या। ३. श्रीकृष्ण के पुत्र सांब की पत्नी। ४. एक प्रकार की जड़ी जो पुत्रदा मानी जाती है। यह जड़ी चौड़े पत्ते तथा श्वेत कंदवाली होती है तथा पर्वतों पर पायी जाती है। इसका कंद औषध के लिए प्रयोग में आता है। नागपत्री। पुत्रदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai