लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लेखन  : पुं० [सं०√लिख्+ल्युट—अन] [वि० लेखनीय, लेख्य] १. अक्षर आदि लिखने का कार्य। अक्षर-विन्यास। अक्षर बनाना। २. अक्षर आदि लिखने की विद्या या कला। ३. तूलिका से चित्र आदि अंकित करने की क्रिया या विद्या। चित्रांकन। ४. किसी रूप में किसी प्रकार के चिन्ह आदि अंकित करना। जैसे—नख-लेखन=नाखूनों से खरोचकर किसी प्रकार की आकृति या चिन्ह बनाना। ५. हिसाब करना। लेखा लगाना। कूतना। ६. कै या वमन करना। छर्दन। ७. ताड़-पत्र और भोजपत्र जिन पर प्राचीनकाल में लेख आदि लिखे जाते थे। ८. वैद्यक में वह क्रिया जिससे शरीर के अन्दर की धातुएँ तथा मल या विकार या तो पतले करके शरीर के बाहर निकाले जाते या अन्दर ही अन्दर सुखाये जाते हैं। ९. उक्त प्रकार की क्रियाएँ करनेवाली दवा या ओषधि। १॰. वैद्यक के शस्त्र द्वारा कोई दूषित अंग काटना या छेदना। चीर-फाड़। ११. खाँसी नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखन-वस्ति  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] वैद्यक में पिचकारी की सहायता से शरीर के अन्दर की धातुओं और वातादि दोषों को पतला करने की क्रिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखन-सामग्री  : स्त्री० [सं० ष० त०] लिखने के काम आनेवाली चीजें या सामग्री। जैसे—कागज, कलम, स्याही आदि (स्टेशनरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखनहार  : वि० [हि० लेखन+हिं० हार (प्रत्यय)] लिखनेवाला। उदाहरण—आपुहि कागद आपु मसि आपुहि लेखनहार।—कबीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखना  : स० [सं० लेखन] १. अक्षर, चित्र या चिन्ह बनाना। लिखना। २. लेखा या हिसाब करना। गणित की क्रिया करना। ३. किसी को गिनती के योग्य या महत्त्वपूर्ण समझना। ४. मन ही मन कोई बात सोचना-समझना या निश्चित करना। ५. प्राप्त या भोग करना। उदाहरण—स्वर्ग का लाभ यहीं मै लेखूँ।—मैथिलीशरण गुप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखनिक  : पुं० [सं० लेखन+ठन्-इक] १. लेखक। २. पत्रवाहक। ३. वह निरक्षर या असमर्थ जो लेख आदि पर स्वयं हस्ताक्षर न करके दूसरों से उन पर अपना नाम लिखवाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखनिका  : स्त्री० [सं० लेखनिक+टाप्]=लेखनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखनी  : स्त्री० [सं० लेखन+ङीष्] वह वस्तु जिससे लिखे या अक्षर बनावें। वर्ण तूलिका। कलम। मुहावरा—लेखनी उठाना=कुछ लिखना आरम्भ करना। लेखनी चलाना=लिखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेखनीय  : वि० [सं०√लिख् (लिखना)+अनीयर्] लिखे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai