लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लै  : स्त्री० =लय (संगीत की) पुं० =लय (लीनता) अव्य०=लौ (तक)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैंग  : वि० [सं० लिंग+अण्] लिंग-संबंधी। लिंग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैंगिक  : पुं० [सं० लिंग+ठक्—इक] वैशेषिक दर्शन के अनुसार अनुमान। प्रमाण। वह ज्ञान जो लिंग द्वारा प्राप्त हो। इसी को न्याय में अनुमान कहते हैं। वि० १. लिंग-सम्बन्धी। लिंग का। लैंग। २. स्त्रीया पुरुष के लिंग या जननेन्द्रिय से संबंध रखनेवाला। योनि-संबंधी। (सेक्सुअल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैटिन  : स्त्री० इटली देश की प्राचीन भाषा जो किसी समय सारे यूरोप में विद्वानों तथा पादरियों की भाषा थी। इसका साहित्य बहुत उन्नत था इसीलिए अब भी इसका अध्ययन किया जाता है। वि० प्राचीन रोम नगर से संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैंड़ो  : स्त्री० [अं०] एक प्रकार का छायादार घोड़ा-गाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैन  : स्त्री० =लाइन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैप  : पुं० [अं०] दीपक। चिराग। लंप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैपा  : पुं० [हि० लपना] वह धान जो अगहन में काटा जाता है। जड़हन। शाली। लवक। स्त्री० =लाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैर  : पुं० [?] किसी आदमी या चीज का पिछला भाग। पीछा (राज०) अव्य० १. साथ-साथ। २. पीछे-पीछे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैरू  : पुं० [?] बछड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैल  : स्त्री० [फा०] रात। पद—लैलोनिहार=रात और दिन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैला  : स्त्री० [फा०] १. लैला-मजनूँ की प्रेम कहानी की प्रसिद्ध नायिका और मजनूँ की प्रेमिका। २. प्रेयसी। ३. सुन्दरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैस  : पुं० [हिं० लेस] एक प्रकार का सिरका। २. लंबी नोकवाला एक प्रकार का तीर। ३. कमानी। वि० [अं० लेस] १. वर्दी और हथियारों से सजा हुआ। कटिबद्ध। तैयार। २. सब प्रकार के आयोजन, सामग्री आदि से युक्त और काम में लाये जाने के योग्य। स्त्री० कपड़ों पर टाँकने का किसी प्रकार का कामदार बेल-बूटों वाला फीता या बेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लैसंस  : पुं० [अं० लाइसेंस] अनुज्ञा। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai