लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
वरी :
|
स्त्री० [सं०√नृ (वरण करना)+अच्-ङीष्] १. शातावरी। सतावर। २. सूर्य की पत्नी। स्त्री० [सं० वर] विवाह हो चुकने पर वर वक्ष से कन्या को देने के लिए भजे जानेवाले कपड़े, गहने आदि। (पश्चिम)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
वरीय :
|
वि० [सं० वरीयस्०] [भाव० वरीयता] १. सब से अच्छा या बढ़िया। २. बहुतों में अच्छा होने के कारण चुने या ग्रहण किया जाने के योग्य। अधिमान्य। (प्रिफरेबुल)। वि० [सं० वर+ईय (प्रत्यय)०] वर-संबंधी। वर का। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
वरीयता :
|
स्त्री० [सं० वरीयस्ता०] १. चयन, चुनाव आदि के समय किसी को औरों की अपेक्षा दिया जानेवाला महत्व। २. वह गुण जिसके फलस्वरूप किसी को चयन आदि के समय औरों से अधिक प्रमुखता मिलती है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
वरीयान् (यस्) :
|
वि० [सं० वर+ईयसुन्] १. बड़ा। २. श्रेष्ठ। ३. पूरा जवान। पूर्ण युवा। पुं० १. फलित ज्योतिष में विष्कंभ आदि सत्ताइस योगों में से अठारहवाँ योग, जिसमें जन्म लेनेवाला मनुष्य दयालु, दाता सत्कर्म करनेवाला और मधुर स्वभाव का समझा जाता है। २. पुलह ऋषि का एक पुत्र। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai