लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्षा  : स्त्री० [सं०√वर्ष+अ+टाप्] १. आकाश के मेघों से पानी बरसना। वृष्टि। २. किसी चीज का बहुत अधिक मात्रा में ऊपर से आना या गिरना। जैसे—गोलियों या फूलों की वर्षा। ३. किसी बात का लगातार चलता रहनेवाला क्रम। जैसे—गोलियों की वर्षा। ४. [वर्ष+अच्+टाप्] वह ऋतु जिसमें प्रायः बरसता रहता है। बरसात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-प्रभंजन  : पुं० [सं० मध्य० स०] ऐसी आँधी जिसके साथ पानी भी बरसे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-बीज  : पुं० [सं० ष० त०] १. मेघ। बादल। औला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-मंगल  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. वर्षा का अभाव होने या सूखा पड़ने पर मेघों का वरुण से वर्षा के लिए प्रार्थना करना। २. इस प्रार्थना से संबंध रखनेवाला उत्सव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षा-मापक  : पुं० [सं० ष० त०] वह बोतल अथवा नल जिसमें वर्षा का पानी आप से आप भरता रहता है, और जिसपर लगे चिह्नों से जाना जाता है कि कितना पानी बरसा। (रेन-गेज)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांक  : पुं० [सं० वर्ष-अंक, ष० त०] संख्या क्रम से किसी संवत् या सन् के निश्चित किये हुए नाम जो अंकों के रूप में होते हैं। दिनांक की तरह। जैसे—वर्षांक १९६१, १९६२।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षागम  : पुं० [सं० वर्षा-आगम, ष० त०] १. वर्षा ऋतु का आगमन। २. नये वर्ष का आगमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाधिय  : पुं० [सं० वर्ष-अधिप, ष० त०] फलित ज्योतिष के अनुसार वह ग्रह जो संवत्सर या वर्ष का अधिपति हो। वर्षपति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षानुवर्षी (षिन्)  : वि० [सं० वर्ष-अनुवर्ष, ष० त०+इनि] १. प्रति वर्ष होनेवाला। २. जो बराबर कई वर्षों तक निरंतर चलता रहे या बना रहे। ३. (वनस्पति या वृक्ष) जो एक बार उग आने पर अनके वर्षों तक बराबर बना रहे। बहुवर्षी। (पेरीनियल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांबु  : पुं० [सं० वर्षा-अंबु, ष० त०] वर्षा का जल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाभू  : पुं० [सं० वर्षा√भू (होना)+क्विप्] १. भेक। दादुर। मेढ़क। २. इन्द्रगोप या ग्वालिन नाम का कीड़ा। ३. रक्त पुनर्नवा। ४. कीड़े-मकोड़े। वि० वर्षा में या वर्षा से उत्पन्न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षांश  : पुं० [सं० वर्ष-अंश, ष० त०] महीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाशन  : पुं० [सं० वर्ष-अशन, मध्य० स०] वर्ष भर के लिए दिया जानेवाला अन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्षाहिक  : पुं० [सं० वर्षा-आहक, मध्य० स०] एक प्रकार का बरसाती साँप जिसमें विष नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai