लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विमोह  : पुं० [सं० वि√मुह् (मुग्ध करना)+घञ्] १. अज्ञान, भ्रम आदि के कारण उत्पन्न होनेवाला मोह। २. अचेत होने की अवस्था या भाव। बेहोशी। ३. बुद्धिभ्रंश। ४. एक नरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोहक  : वि० [सं० विमोह+कन्] मोहित करनेवाला। लुभावना। २. मन में लोभ उत्पन्न करने या ललचानेवाला। ३. सुध-बुध भुलानेवाला। पुं० संगीत में एक राग जो हिंडोल राग का पुत्र माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोहन  : पुं० [सं० वि√मुह् (मुग्ध करना)+ल्युट-अन] [भू० कॉ० विमोहित, वि० विमोही] १. मुग्ध या मोहित करना। लुभाना। २. किसी का मन अपने वश में करना। २. सुध-बुध भूलना। ४. कामदेव के पाँच वाणो में से एक। ५. एक नरक का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोहना  : अ० [सं० विमोहन] १. मोहित करना। २. अचेत या बेसुध होना। ३. भ्रम में पड़ना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स० १. मोहित करना। २. बेहोश करना। ३. भ्रम में डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोहा  : स्त्री० [हिं०] विज्जोहा नामक छन्द का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोहित  : भू० कृ० [सं० वि√मुह् (मुग्ध करना)+क्त] १. जो किसी पर मोहित या आसक्त हो। २. जो सुध-बुध खो चुका हो। बेसुध। बेहोश। ३. भ्रम या धोखे में पड़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमोही (हिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० विमोहिनी] १. जिसमें किसी के प्रति मोह न हो। २. मोहित करनेवाला। मोह लेनेवाला। ३. धोखे या भ्रम में डालनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai