लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विवृत्  : वि० [सं०] १. फैला हुआ। विस्तृत। २. खुला हुआ। (वर्ण) जिसका उच्चारण करते समय मुख-द्वार पूरा खुलता हो। पुं० व्याकरण में उच्चारण की वह अवस्था जिसमें मुख-द्वार पूरा खुलता हो। विशेष—नागरी वर्ण माला में ‘आ’ विवृत्त वर्ण (स्वर) है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्त  : वि० [सं०] १. घूमता हुआ या चक्कर खाता हुआ। २. चलता हुआ। ३. ऐंठा हुआ या मुड़ा हुआ। ४. खुला या खोला हुआ। ५. सामने आया या लाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ता  : स्त्री० [सं० विवृत्त+टाप्] योनि का एक रोग जिसमें उस पर मंडलाकार फुंसिया होती है और बहुत जलन होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ति  : स्त्री० [सं०] १. विवृत्ति होने की अवस्था या भाव। २. किसी को कही या लिखी हुई बात की अपनी बुद्धि से प्रसंगानुकूल अर्थ लगाना या स्थिर करना। निर्वचन। (इन्टरप्रिटेशन)। ३. भाषा विज्ञान का विवृत्त नामक प्रयत्न अथवा वह प्रयत्न करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवृत्ति  : स्त्री० [सं० वि√वृत्त (फैलाना आदि)+क्तिन्] १. विवृत होने की अवस्था या भाव। २. चक्कर खाना। घूमना ३. विस्तार। फैलाव। ४. विकास। ५. ग्रन्थ की टीका या व्याख्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai