लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शोध  : पुं० [सं०√शुद्ध (शोधन करना)+अच्] १. शुद्ध करना या बनाना। २. कमी, त्रुटियाँ आदि ठीक तथा दुरुस्त करना। ३. छिपी हुई तथा रहस्यपूर्ण बातों की खोज करना। ४. ऋण चुकाना। ५. जाँच। परीक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोध-निबंध  : पुं० [सं० मध्य० स०] ऐसा निबंध जिसमें किसी गंभीर विचारणीय विषय के सब अंगों की अच्छी तरह जाँच-पड़ताल करके उसके संबंघ में कोई मत या विचार स्थिर किया गया हो। (डिस्सर्टेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोध-शाला  : स्त्री० [सं०] १. वह स्थान जहाँ किसी प्रकार का शोधकार्य होता हो। २. वह स्थान जहाँ धातुओं को शोधकर उनकी ओषधियाँ बनाई जाती हैं। ३. आज-कल वह कारखाना जहाँ तेल, धातु आदि प्राकृतिक पदार्थों को रासायनिक प्रक्रियाओं से शुद्ध और निर्मल करके काम में लाने योग्य बाना जाता हो। (रीफ़ाइनरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधक  : वि० [सं० √शुध्+णिच्—ण्वुल्—अक] १. शुद्ध या साफ करनेवाला। जैसे—तेल-शोधक यंज्ञ। २. शोध या अन्वेषण करनेवाला। ३. ढूँढ़ने या पता लगानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधन  : पुं० [सं०√शुद्ध (शोधन करना)+णिच्—ल्युट्+अन] १. शुद्ध या साफ करने की क्रिया या भाव। अनमेल या हानिकर तत्त्व निकालकर किसी चीज को शुद्ध बनाना। २. अशुद्धि, दोष, भूल आदि का सुधार करना। (करेक्शन) ३. वह प्रक्रिया जिसमें धातुओं को शुद्ध करके ओषधि का रूप दिया जाता है। ४. नई बातों की खोज करना। खोज का कार्य। अन्वेषण ५. ऋण चुकाना। ६. प्रायश्चित्त। ७. विरेचन। ८. भाग्य में से भाजक को घटाना। ९. मल। विष्ठा। १॰. नींबू। १२ हरा कसीस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनक  : वि० [सं० शोधन+कन्] शोधन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधना  : स० [सं० शोधन] १. शुद्ध या साफ करना। २. ठीक या दुरुस्त करना। ३. तलाश करना। खोजना। ढूँढ़ना। ४. वैद्यक में, धातुओं को विशेष रीति से इस प्रकार शुद्ध करना कि वे ओषधियाँ बन जायँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनी  : स्त्री० [सं० शोधन—ङीष्] १. मार्जन। झाडू। २. ताम्रवल्ली। ३. नील। ४. ऋद्धि नामक औषधि। ५. जमालगोटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधनीय  : वि० [सं०√शुध् (शोधन करना)+अनीयर्] १. जिसका शोधन होने को हो। २. (ऋण या देन) जो चुकाया जाने को हो। ३. जो ढूँढ़ा जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधवाना  : स० [हिं० शोधना का प्रे०] १. शोधने का काम किसी से कराना। शुद्ध कराना। २. तलाश कराना। ढुँढ़वाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधा  : पुं० [हिं० शोधना] सोना-चाँदी शुद्ध करनेवाला व्यक्ति। शोधन करने या शोधनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधाक्षम  : वि० [सं० शोध+अक्षम] (व्यक्ति) जो अपना ऋण चुकाने में अक्षम या असमर्थ हो। दिवालिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधित  : भूं० कृ० [सं० शोध+इतच्] १. जिसका शोधन हुआ हो। शुद्ध या साफ किया हुआ। २. जो दोष या भूल सुधारकर ठीक किया गया हो। (करेक्टेड) ३. जिसका या जिसके संबंध में शोध हुआ हो। ४. (ऋण या देन) जिसका परिशोधन हुआ हो। चुकाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोधैया  : वि० [हिं० शोधना+ऐया (प्रत्य०)] शोधनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोध्य  : पुं० [सं० शुध+यत्] अपने अपराध के विषय में सफाई देनेवाला। अपराधी व्यक्ति। वि०=शोधनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शोध्यपत्र  : पुं० [सं० कर्म० स०] छापाखाने में छापनेवाली चीज का वह नमूना जो छापने से पहले भूलें आदि सुधारने के लिए तैयार होता है। (प्रूफ़)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai