लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सचिव  : पुं० [सं०] १. मित्र। दोस्त। २. मंत्री या वजीर। ३.सहायक। मददगार। ४. आजकल किसी बड़े अधिकारी या विभाग का वह व्यक्ति जो अभिलेख आदि सुरक्षित रखता हो। और मुख्य रूप से पत्र व्यवहार आदि की व्यवस्था करता हो। (सेक्रेटरी) विशेष—प्राचीन भारत में, मंत्री और सचिव प्रायः समानार्थक शब्द माने जाते थे, परंतु आजकल सचिव से मंत्री पद भिन्न होता है। मंत्री का काम मंत्रणा या परामर्श देना होता है। परंतु सचिव को कोई ऐसा अधिकार नहीं होता है। ५. धतूरे का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सचिव-मंडल  : पुं० [सं०]=मंत्रि-मंडल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सचिवता  : स्त्री० [सं० सचिव+तल—टाप] सचिव होने की अवस्था, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सचिवाधिकार  : पुं० [सं० सचिव+अधिकार] किसी राज्य के मंत्रियौं अर्थात सचिवों का शासन काल। (मिनिस्टरी) जैसे—कांग्रेस सचिवाधिकार से शासन विधि में अनेक प्रकार के परिवर्तन हुए हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सचिवालय  : पुं० [सं०] वह स्थान जहाँ राज्य के प्रमुख विभागों के सचिवो और प्रमुख अधिकारियों के कार्यकाल हों। (सेक्रेटेरिएट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai