लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
सट्ट :
|
पुं० [स० सट्टे+अच्] दरवाजे के चौखट में दोनो ओर की लकड़ियाँ। बाजू। पुं०=सट्टा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टक :
|
पुं० पुं० [सं० सट्ट+कन्] १. एक प्रकार का उपरूपक जिसमें अदभुत रस की प्रधानता होती है। इसमें प्रवेशक और विष्कंभक नहीं होते। इसमें प्रवेशक और विष्कंभक नहीं होते। इसके अंक जवनिका कहलाते हैं। किसी समय में केवल प्राकृत भाषा में लिखे जाते थे। २. जीरा मिला हुआ मट्ठा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टा :
|
पुं० [सं० सार्थ या प्राय० सट्ट, पु० हि० साट] १. वह इकरारनामा जो दो पक्षों में कोई निश्चित काम करने या कुछ शर्ते पूरी करने के लिए होता है। इकरारनामा। जैसा—बाजेवालों को पेशगी देकर उनसे सट्टा लिखा लो। २. काश्तकारों में खेत की उपज के बँटवारे के सम्बन्ध में होनेवाला इकरारनामा। ३. साधारण व्यापार से भिन्न क्रय-विक्रय का एक कल्पित प्रकार जिसमें लाभ-हानि का निश्चय भाव के उतरने-चढ़ने के हिसाब से होता है, और इसीलिए जिसकी गिनती एक प्रकार के जूए में होती है। (स्पेक्यूलेशन)। स्त्री० [सं०] १. एक प्रकार का पक्षी। २. बाजा। पुं०=हाट। (बाजार)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टा-बट्टा :
|
पुं० [हि० सटना+अनु० बट्टा] १. उद्देश्य-सिद्धि के लिए की हुई धूर्तता-पूर्ण युक्ति। चालबाजी। क्रि० प्र०—लड़ाना। २. किसी प्रकार की अभिसंधि के रूप में या दुष्ट उद्देश्य से किसी के साथ किया जानेवाला मेल-जोल। क्रि० प्र०—भिड़ाना।—लड़ाना। ३. स्त्री और पुरुष का अनुचित और गुप्त संबंध। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टी :
|
स्त्री० [हि० हाट या हट्टी] वह बाजार जिसमें एक ही मेल की बहुत सी चीजें लोग दूर दूर से लाकर बेचते हों। हाट। जैसा—तरकारी की सट्टी, पान की सट्टी। मुहावरा—सट्टी करना=सट्टी में से सामान खरीदना। सट्टी मचाना=सट्टी में जैसा शोर होता है वैसा शोर मचाना। सट्टी लगाना्=बहुत सी चीजें इधर-उधर फैला देना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टे :
|
अव्य० [अनु० सट से] १. दफा। बार। २. अवसर पर। मौके पर। जैसा—हर सट्टे यही कहते थे—पान खिलाओ (केवल ‘हर’ के साथ प्रयुक्त)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
सट्टेबाज :
|
पुं० [हि] [भाव० सट्टेबाजी] वह जो सट्टे की तरह का व्यापार और भाव की तेजी-मन्दी के हिसाब से (बिना माल खरीदे बेचे) लेन-देन करता हो। (स्पेक्यूलेटर)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai