लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सरो  : पुं० [फा० सर्व] एक प्रकार का सीधा छतनार पेड़ जो बगीचों में शोभा के लिए लगाया जाता है। बनझाऊ। विशेष—उर्दू फारसी कविताओं में इसका प्रयोग मनुष्य की ऊँचाई या कद की सुन्दरता सूचित करने के लिए उपमा के रूप में होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोई  : पुं० [हि० सरा] एक प्रकार का बड़ा पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोकार  : पुं० [फा०] १. परस्पर व्यवहार का संबंध। २. लगाव वास्ता। सम्बन्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोकारी  : वि० [फा०] १. सरोकार रखनेवाला। २. जिससे सरोकार या संबंध हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोज  : पुं० [सं०] [स्त्री० अल्पा० सरोजिनी] १. कमल। २. एक प्रकार का छंद या वृत्त। वि० सर अर्थात् जलाशय से उत्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोजना  : स० [?] प्राप्त करना। पाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोजमुख  : वि० [सं०] [स्त्री० सरोजमुखी] कमल के समान सुन्दर मुखवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोजिनी  : स्त्री० [सं०] १. कमल से भरा हुआ ताल। २. जलाशय में खिले हुए कमलों का समूह। कमलवन। ३. कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोजी (जिन्)  : वि० [सं० सरोज+इनि-दीर्घ, नलोप] १. कमल संबंधी। कमल का। २. स्थान जहाँ बहुत से कमल हों। ३.कमलों से युक्त। पुं० १. ब्रह्मा। २. गौतम बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोंट  : स्त्री०=सिलवट (कपड़ों की)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोट  : स्त्री०=सिलवट।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोत  : पुं०=श्रोत (कान)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोतर  : क्रि० वि० [सं० सर्वत्र] आदि से अंत तक। वि० १. आदि से अंत तक बिलकुल ठीक या पूरा। २. सांगोपांग।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोता  : पुं० १. =श्रोता। २. =सरौता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोत्सव  : पुं० [सं० ब० स०] १. बगला पक्षी। बक। २. सारस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोद  : पुं० [सं० स्वरोदय से फा०] १. वीणा की तरह का एक प्रकार का बाजा। २. नाच-गाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोधा  : पुं०=स्वरोदय (विद्या)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोरुह  : पुं० [सं० सरस√रुह् (उत्पन्न होना)+क] कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोला  : पुं० [देश] एक प्रकार की मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोवर  : पुं० [सं० सरस√वृ (वरण करना)+अप्] १. तालाब। २. बड़ा ताल। झील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोसामान  : पुं० [फा० सर+व+सामान] सामग्री। असबाब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सरोही  : स्त्री०=सिरोही।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai