लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहयोग  : पुं० [सं० सह√युज् (मिलना)+घञ्] १. किसी के काम में योग देकर या सम्मिलित होकर उसका हाथ बटाना। किसी के साथ मिलकर उसके काम में सहायता करना। २. बहुत से लोगों के साथ मिलकर कोई काम करने का भाव। (कोआपरेशन) ३. सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहयोगवाद  : पुं० [सं० सहयोग√वद् (कहना)+घञ्] ब्रिटिश शासन में राजनीतिक क्षेत्र में सरकार से सहयोग अर्थात् उसके साथ मिलकर काम करने का सिद्धान्त। ‘असहयोगवाद’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहयोगवादी  : वि० [सं० सहयोग√वद् (कहना)+णिनि] सहयोगवाद सम्बन्धी। पुं० सहयोगवाद का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहयोगिता  : स्त्री० [सं० सहयोग+इतच्-टाप्, वृचि, मध्यम० स०] सहयोगी होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहयोगी  : वि० [सं० सह√युज् (मिलना)+णिनि, सहयोग+इनि, वा] १. सहयोग करने अर्थात् काम में साथ देनेवाला। साथ काम करनेवाला। २. समकालीन। ३. समवयस्क। पुं० १. वह जो किसी के साथ मिलकर कोई काम करता हो। सहयोग करनेवाला। साथ काम करनेवाला। २. ब्रिटिश शासन में असहयोग आन्दोलन छिड़ने पर सब कामों में सरकार के साथ मिले रहने उसकी काउंसिलों आदि मे सम्मिलित होने और उसके पद तथा उपाधियाँ आदि ग्रहण करनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai