लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सारस  : वि० [सं०] सर या सरसी अर्थात तालाब से संबंध रखने वाला। पुं० १. लंबी टाँगों वाला एक प्रकार का प्रसिद्ध और बड़ा सफेद पक्षी जो प्रायःजलाशयों के पास अपनी मादा के साथ रहता है, और मछलियाँ खाता है। सरसीरु। २. हंस। ३. चन्द्रमा। ४. कमर में पहनने का एक प्रकार का गहना। ५. कमल। ६. छप्पय नामक छन्द के ३७ वें भेद का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस-प्रिय  : पुं० [सं०] संगीत में, कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसक  : पुं० [सं० सारस+कन्] सारस पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसाक्ष  : पुं० [सं० ब० स०] लाल नामक रत्न का एक प्रकार या भेद। वि० [स्त्री० सारसाक्षी] सारस अर्थात कमल के समान सुन्दर नेत्रोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसिका  : स्त्री० [सं० सारस+कन्—टाप् इत्व] मादा सारस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसी  : स्त्री० [सं० सारस—डीप्] १. आर्या छन्द का २३वाँ भेद। २. मादा सारस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसुती  : स्त्री०=सरस्वती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारसैंधव  : पुं० [सं० मध्यम० स०] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस्वत  : वि० [सं०] १. सरस्वती से संबंध रखने वाला। सरस्वती का। २. विद्या, विद्वुत्ता, शास्त्रीय ज्ञान आदि से संबंध रखने वाला। शास्त्रीय (एकेडेमिक) ३. सरस्वती नदी से संबंध रखने या उसके आस-पास होने वाला। ४. सारस्वत देश या जाति से संबंध रखने वाला। पुं० १. प्राचीन भारत में सरस्वती नदी के दोनों तटो पर का प्रदेश जो आधुनिक दिल्ली के उत्तर-पश्चिम में पड़ता है और जो अब पंजाब का दक्षिणी भाग है। प्राचीन आर्यो का यही पवित्र मूल-निवास-स्थान था। २. उत्तर प्रदेश में बसने वाले ब्राह्मणो और उनके वंशजों की संज्ञा। ३. एक मुनि जो सरस्वती नदी के पुत्र कहे गये हैं। ४. वैधक में, एक प्रकार का चूर्ण जो उन्माद, प्रमेह, वायु-विकार आदि में गुणकारी माना जाता है। ५. पुराणानुसार सरस्वती को प्रसन्न करने के उद्देश्य से किया जाने वाला हर प्रकार का व्रत जो प्रति रविवार या प्रति पंचमी को किया जाता है। कहते हैं कि यह व्रत करने से आदमी बहुत बड़ा विद्वान और भाग्यवान् होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस्वती  : वि०=सारस्वतीय। स्त्री०=सरस्वती।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस्वतीय  : वि० [सं० सरस्वती+घण्—ईय] १. सरस्वती का सरस्वती संबंधी। २. सारस्वत का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस्वतोत्सव  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. एक प्राचीन उत्सव जिसमें सरस्वती का पूजन होता था। २. आज-कल बसंत पंचमी को होने वाला सरस्वती-पूजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सारस्वत्य  : वि० [सं० सरस्वती+ष्यञ्] सरस्वती का। सरस्वती संबंधी। पुं० सरस्वती का पुत्र जिसे राजशेखर ने काव्य पुरुष कहा है। विशेष—महाभारत में कथा है कि भगवान ने सरस्वती को एक पुत्र इसलिये दिया था कि वह वेदों का अध्ययन करके संसार में उनका प्रचार करे। वही सारस्वत्य के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai