लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> ऑथेलो (नाटक)

ऑथेलो (नाटक)

रांगेय राघव

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2015
पृष्ठ :184
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 10117

Like this Hindi book 0

Othello का हिन्दी रूपान्तर

इआगो : कौन चिल्लाया था?

बियान्का : हाय, मेरे प्यारे कैसियो! मेरे प्रिय कैसियो! ओ कैसियो! कैसियो! कैसियो!

इआगो : ओ विख्यात दुराचारिणी वेश्या! (कैसियो से) क्या तुम बता सकते हो, वे खूनी बदमाश कौन थे?

कैसियो : नहीं।

ग्रेशियानो : तुम्हारी यह दशा देखकर मुझे सचमुच बहुत दुःख हो रहा है। मैं तो तुम्हें ढूँढ रहा था।

इआगो : ज़रा इस पट्टी को सँभालने को एक गेटिस दीजिए। बस अब इन्हें आराम से ले चलने को हमें एक कुर्सी चाहिए।

बियान्का : हाय, मुझ पर पहाड़ टूटे। वे तो बेहोश हो गए! कैसियो! कैसियो! कैसियो!

इआगो : सम्भ्रान्त नागरिको! मैं इस बेकार के प्राणी पर सन्देह करता हूँ। यह ज़रूर इस हमले में शामिल है। ज़रा ठहरिए। रुको कैसियो! हिम्मत रखो! लाओ, मुझे रोशनी थमाओ! हाँ, क्या हम इस चेहरे को पहचानते हैं! हाय! मेरे दोस्त, मेरे प्रिय स्वदेशवासी! रोडरिगो नहीं, अरे हाँ, निश्चय!! हे भगवान्! रोडरिगो!

ग्रेशियानो : कौन वेनिस का?

इआगो : वही-वही श्रीमान्! क्या आप इसे जानते थे?

ग्रेशियानो : जानता था! हां, हां!

इआगो : श्रीमान! ग्रेशियानो!! मुझे क्षमा करें। इस खूनी झमेले में मैं आपको अब तक पहचान नहीं सका!

ग्रेशियानो : तुम्हें देखकर मुझे खुशी हुई!

इआगो : क्या हालत है कैसियो! एक कुर्सी चाहिए, एक कुर्सी!

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book