लोगों की राय

उपन्यास >> आशा निराशा

आशा निराशा

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :236
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7595

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

203 पाठक हैं

जीवन के दो पहलुओं पर आधारित यह रोचक उपन्यास...


‘‘अब रात तो यहां रहेंगी ही?’’

‘‘हां! हमने कल प्रातःकाल के हवाई जहाज से अपने लिए सीट रिज़र्व करायी हुई है।’’

‘‘मैं रात तक विचार करने का समय चाहती हूं।’’

‘‘ठीक है! यदि तुम लन्दन नहीं चलोगी तो मैं कुछ दिन के लिए यहां ऑक्सफोर्ड में रह जाऊंगी। मैं समझती हूं कि इस समय तुम्हारे पास तुम्हारी मां का रहना ठीक ही है।’’

तेजकृष्ण ने पुलिस स्टेशन से लौटकर बताया, ‘‘मेरे साथ पुलिस इन्स्पेक्टर मैत्रेयी के बयान लेने आया है। कहो तो भीतर बुला लूँ?’’

‘‘हां! यह काम भी हो जाना चाहिए!’’ मैत्रेयी ने कहा।

पुलिस इन्स्पेक्टर भीतर आया और मैत्रेयी के बयान लेने लगा। मैत्रेयी ने वह सब कुछ लिखा दिया जो उसने अभी यशोदा को बताया था। पुलिस इन्स्पेक्टर ने लिख कर अपनी डायरी अपने ब्रीफ केस में रखी और विदा होने के लिए खड़ा होकर बोला, ‘‘मिस सारस्वत! यदि किसी प्रकार की सूचना हुई तो मैं फिर मिलनें आऊंगा।’’

इतना वह कह हाथ मिला चल दिया। पुलिस इन्स्पेक्टर गया तो मैत्रेयी ने अब स्वयं ही पूछा, ‘‘माता जी! आप कहां जा रही हैं?’’

‘‘मैं होटल को जा रही हूं।’’

‘‘मैं भी आपके साथ चलूं? अब लोग मिलने वाले आयेंगे तो मुझे अपनी कहानी बार-बार कहने में संकोच होता है।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book