लोगों की राय

उपन्यास >> नास्तिक

नास्तिक

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :433
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7596

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

391 पाठक हैं

खुद को आस्तिक समझने वाले कितने नास्तिक हैं यह इस उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से दर्शाया गया है...


‘‘तो फिर क्या हुआ? अपने बैंक और कैश पर अपनी कब्जा रखो?’’

‘‘ठीक है। यह मैं रखता हूँ।’’ यासीन ने कह दिया। फिर उसने बात बदल कर कहा, ‘‘प्रज्ञा का भाई सब घरवालों से ज्यादा खूबसूरत और तन्दुरस्त दिखाई देता है।’’

‘‘तो फिर क्या किया जाए? मगर उसकी बहन ने तुमसे शादी की है। यह उसने तुम्हें पसन्द कर की है।’’

‘‘वह मेरे जिस्मानी औसाफ की वजह से नहीं, बल्कि मेरे इल्मी औसाफ की वजह से है।’’

‘‘वह क्या पढ़ी है?’’

‘‘मुझसे ज्यादा पढ़ी है। वह डबल एम.ए. है।’’

‘‘मैं इसका क्या करूँ? तुम्हारे पाँच-छः बच्चे हुए तो मैं उसकी इज्जत करूँगा।’’

‘‘पर अब्बाजान! आप बच्चों का अचार डालेंगे? क्या आपके अपने कम हैं?’’

‘‘जितने अधिक हों उतनी मुसलमानों की तादाद बढ़ेगी।’’

‘‘इससे आपको क्या मिलेगा?’’

‘‘यह तुम अंग्रेज़ी पढ़े-लिखे लोग नहीं समझ सकते। एक जबरदस्त दौड़ हमारे और ईसाइयों के भीतर लगी हुई। दुनिया में सबसे ज्यादा बौद्ध थे। मगर अब उनकी तवज्जो मजहब की तरफ नहीं रही। कम्युनिज्म ने उनके मजहबी जोश को ठण्डा कर रखा है। हाँ, ईसाई दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उनके मुकाबिले में हम ही कुछ ताकतवर हैं। हमारे आलमों का कहना है कि अगली सदी के शुरु में मुसलमानों की तादाद दुनिया की आबादी की आधी से ज्यादा हो जायेगी। तब हम सब मुसलमान मिल कर दुनिया पर हुकूमत करेंगे।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book