लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘तो कैसे होगा?’’

‘‘मैं आज रात से आपके आगार में सोया करूँगी। बस हमारा विवाह हो जायेगा।’’

‘‘बस?’’

‘‘और क्या?’’

‘‘तुम्हारे पिता क्या कहेंगे?’’

‘‘वे न नहीं करेंगे। मैं जानती हूँ कि आपको अपना पुत्र-तुल्य मानते हैं।’’

मैं गम्भीर विचार में पड़ गया और विचार करने लगा कि यह लड़की अति सुन्दर है, इस पर भी बिना विवाह-संस्कार के सहवास कुछ भला प्रतीत नहीं हो रहा था। इस समय वह उत्सुकता से मेरे मुख की ओर देख रही थी। मेरे मुख की कठोर मुद्रा ढीली पड़ती जाती थी। कारण यह था कि मेरा निर्णय उसके पक्ष में होता जाता था।

मैं अभी अपने मन की बात कहने वाला था कि वह प्रसन्नता में उबलती हुई बोल उठी, ‘‘तो ठीक है न?’’

मैंने पूछा, ‘‘क्या ठीक है?’’

‘‘हमारे विवाह का निर्णय। देखिये, जब भ्रमण के पश्चात् हम घर पहुँचेंगे तो मैं अपनी माँ को बता दूँगी कि हम दोनों आज रात्रि विवाह कर रहे हैं। वे पिताजी को बता देंगी और फिर आज हमारी सुहागरात होगी।’’

‘‘यह तो कुछ ऐसा ही प्रतीत हो रहा है जैसे पशु करते हैं।’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book