लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘आपकी आयु क्या है?’

‘‘आपको क्या प्रतीत होती है?’’

‘‘मुझे तो केवल पच्चीस-तीस के भीतर ही प्रतीत होती है।’’

‘‘इस पर दोनों हँसने लगे। मैं उनके हँसने का अर्थ न समझ उनकी ओर देखने लगा। इस पर उग्रश्रवा ने बताया कि वह एक सौ साठ वर्ष का है और नीलिमा एक सौ पच्चीस वर्ष की।’’

‘‘परन्तु आप इनती आयु के लगते नहीं?’’

‘‘यहाँ बहुत कम लोग सौ वर्ष से कम आयु के मिलेंगे। पच्चीस वर्ष से कम तो कोई होगा ही नहीं।’’

‘‘क्या अभिप्राय है आपका इससे?’’

‘‘यही कि सबने यह निश्चय किया है कि पचास वर्ष तक सन्तान उत्पन्न नहीं करेंगे। इस निश्चय को पच्चीस वर्ष हो चुके हैं।’’

‘‘इस निश्चय में कारण क्या है?’’

‘‘कारण स्पष्ट है। देवलोक की जनसंख्या सीमा से अधिक बढ़ गई थी। हमारा विचार है कि इस प्रतिबन्ध ये यह पुनः सीमान्तर्गत हो जायेगी।’’
‘‘यह आप कैसे कह सकते हैं? क्या यहाँ सब ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे हैं?’’

‘‘बह्मचर्य क्या होता है?’’

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book