लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> एक नदी दो पाट

एक नदी दो पाट

गुलशन नन्दा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :323
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9560

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

429 पाठक हैं

'रमन, यह नया संसार है। नव आशाएँ, नव आकांक्षाएँ, इन साधारण बातों से क्या भय।


जागते में तो शायद उसकी दृष्टि उसके सामने न ठहरती, परंतु अब सोते में वह उसे बड़ी सुगमता से बिना संकोच के देख सकता था। लड़की नये ज़माने की थी। भरे हुए कपोल, निद्रा में डूबी झुकी हुई लंबी पलकें, कंधों तक नंगी बाँहें और कुछ बिखरे हुए बाल... होंठों पर लाली और बालों में गुंथा सफेद फूल... वह सौन्दर्य और कोमलता का उत्तम संग्रह थी जिसने विनोद को उन्मादित कर दिया।

उसी समय उसके मस्तिष्क में एक विचार ने अंगड़ाई ली। काश, उसकी कामिनी भी ऐसी सुन्दर होती! यह विचार आते ही उसके शरीर में सिहरन हुई और घबराहट से वह उस सुन्दर आकृति को देखने लगा। लड़की ने करवट ली और ऐसा करने से उसकी छाती पर रखी हुई पत्रिका नीचे गिर गई और क्षण-भर के लिए उसकी आँख खुल गई।

विनोद ने झुककर पत्रिका उसे लौटा दी। उसने अधखुली आँखों से विनोद की ओर देखा और धीमे पर विनम्र स्वर में बोली, 'थैंक्यू!'

विनोद ने कुछ कहना चाहा, परन्तु कह न सका। वह लड़की फिर से पलकें बन्द कर निद्रा में खो गई।

उसी समय जहाज की होस्टैस ने पास आकर कहा-'इट इज टी टाइम।

'ओह...एक चाय।'

'काँफी फोर मी।' बन्द पलकों को कठिनाई से खोलते हुए उस लड़की ने कहा।

'देखिए...मेरे लिए भी काँफी लाइए।' विनोद ने होस्टैस को रोकते हुए कहा।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai