लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> एक नदी दो पाट

एक नदी दो पाट

गुलशन नन्दा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :323
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9560

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

429 पाठक हैं

'रमन, यह नया संसार है। नव आशाएँ, नव आकांक्षाएँ, इन साधारण बातों से क्या भय।


विनोद ने देखा, उसके इस प्रश्न पर वह लजाकर सिमट गई और पहले की भाँति चुप हो गई। विनोद उसके पास बैठ गया। जैसे ही उसने उसके कंधों पर हाथ रखे, वह एक बाँस के समान काँपकर रह गई।

'कामिनी...कितना प्यारा नाम है! मुखड़ा वह, जिसकी एक झलक ही बेचैन किए हुए है...रहा स्वभाव, सो वह कुछ तीखा भी हुआ तो निपट लेंगे।'

कामिनी चुप रही। उसकी घबराहट और कम्पन को वह अभी तक अनुभव कर रहा था। उसके धड़कते दिल की आवाज़ उसके कानों में पहुँच रही थी। विनोद को विश्वास था कि इस धड़कन और कंपन को वह एक झटके में शान्त कर देगा, जब चन्द क्षणों में वह उसकी छाती में चिपकी मधुरिम निःश्वासों को जाँच रही होगी।

विनोद ने छत की बत्ती बुझा दी और टेबल-लैम्प जला दिया। इस हल्के उजाले की आड़ में विनोद ने कामिनी के सिर से भारी रेशमी टुपट्टा सरका दिया। घूँघट की आड़ से निकलते ही कामिनी ने अपना मुख मेहँदी-रचे हाथों में छिपा लिया, मानो चाँद एक बदली से निकल तनिक-सी झलक दिखाए बिना ही दूसरी बदली में जा छिपा हो।

अब विनोद की हृदयगति तीव्र होने लगी। इस रात के मौन में दो धड़कनों की ध्वनि स्पष्ट सुनाई दे रही थी। वह बार-बार हाथ बढ़ाकर कामिनी के शरीर को छूना चाहता; परन्तु उसकी उँगलियाँ हवा में ही खेलकर रुक जातीं। वह उससे मन की चन्द बातें कह देना चाहता था; परन्तु उसका गला सूख गया था। वह कुछ भी कहने का साहस नहीं कर पा रहा था।

एकाएक उसकी मचलती हुई उँगलियाँ हिलीं, उसके रुके हुए पाँव उठे और वह सीधा कामिनी के सामने जा खड़ा हुआ। वह संकोच से गठरी बनती जा रही थी। विनोद ने काँपते हुए हाथों से उसे छुआ; किन्तु वह सिमट गई।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai