लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> गंगा और देव

गंगा और देव

आशीष कुमार

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :407
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9563

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

184 पाठक हैं

आज…. प्रेम किया है हमने….


दूसरी ओर वहीं हवेली पर....

‘अरे गीता! तूने सब कुछ बना लिया ना! कुछ भूली तो नहीं!... छोले चावल वो जो देव को पसन्द है?’

देव की माँ सावित्री जहाँ एक ओर बड़ी खुश थी कि उसका इकलौता बेटा छह सालों बाद आद दिल्ली से अपनी पढ़ाई खत्म कर लौट रहा है..... सावित्री बिल्कुल पागल हुई जा रही थी। इतने सालो से देव से बस फोन पर ही बात होती थी। आज वो दिन था जब सावित्री देव को अपने कलेजे से लगाकर दिल की तसल्ली करेगी। उसे आज मन की शाति मिलेगी। आज चैन मिलेगा उसे। मैंने जाना.....

‘हाँ भाभी!’ मामी ने जवाब दिया।

‘राजमा, कढ़ी-चावल, बेसन की दही वाली पकौडि़याँ और रायता भी बन गया ना?’

‘हाँ भाभी! मामी ने जवाब दिया

‘....आमलेट और पनीर की भुजिया... वो भी तैयार कर ली ना?’

‘हाँ! हाँ!....मैंने वो भी तैयार कर ली है भाभी! मैं कुछ भी नहीं भूली!’ मामी ने फटाक से बड़ी तेजी जवाब दिया।

....और वो जो नाँन-वेज खाना जो मैंने कल तुझे रात में बनाने को बताया था?’ सावित्री से कन्रफर्म करते हुए पूछा।

‘हाँ! हाँ!....मैंने सब कुछ तैयार कर लिया है!’ देव की गीता मामी ने एक बार फिर से सिर हिलाया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai