लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> जलती चट्टान

जलती चट्टान

गुलशन नन्दा

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :251
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9579

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

253 पाठक हैं

हिन्दी फिल्मों के लिए लिखने वाले लोकप्रिय लेखक की एक और रचना

बाबा और पुजारी असमंजस में पड़े हुए थे कि आज पार्वती को क्या हो गया है?

मंदिर की दीवारों पर जलते हुए चिराग रिमझिम कर उठे थे। पायल की बढ़ती हुई झंकार उसके लिए एक तूफान साबित हुई, लोगों के हृदय काँप उठे। वायु ने भी जोर पकड़ा, बाबा अपना स्थान छोड़ पार्वती की ओर बढ़े।

और पार्वती को देखा तो ऐसा लगता था कि नाच-नाचकर चूर हो चुकी हो। शरीर पसीने में तर था – फिर भी वह धुन में नाचे जा रही थी। अपने आप में इतना खो चुकी थी कि बाबा की पुकार भी न सुन पाई।

बाबा ने दो बार करीब से पुकारा। अंत में नाचते-नाचते वह देव की मूर्ति के चरणों पर गिर गई।

बाबा पुकार उठे - ‘पार्वती!’

और उसके साथ ही पुजारी, बाबा, मैनेजर आदि उसकी ओर बढ़े – परंतु राजन अब भी दूर खड़ा मुस्कुरा रहा था।

राजन ने एक दृष्टि मंदिर की ऊँची दीवारों पर डाली और मंदिर से बाहर चला गया – बाहर भयानक तूफान था। बादल आकाश में छा गए थे। राजन धीरे-धीरे उस तूफान में मंदिर की सीढ़ियाँ उतर रहा था।

उसे लग रहा था, जैसे उसके अंदर बैठा कोई कह रहा है आज इंसान ने देवता पर विजय पाई है। इंसान हुआ है विजयी और देवता हुआ है पराजित।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book