लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

101. कल तक मुझसे दूर बहुत था

 

कल तक मुझसे दूर बहुत था अब वो कितने पास हो गया।
आज उसे जब छूकर देखा तो मुझको विश्वास हो गया।।

आया नहीं कभी चर्चा में
आया नहीं सवालों में भी।
आया नहीं कभी जो अब तक
मेरे ख्वाबों-ख़्यालों में भी।
बिलकुल आम रहा जो अबतक वो अब कितना ख़ास हो गया।
आज उसे जब छूकर देखा तो मुझको विश्वास हो गया।।

उसको देखे बिना आजकल
मुझसे नहीं रहा जाता है।
लेकिन दिल का हाल अभी भी
उससे नहीं कहा जाता है।
सच पूछो तो अब वो मेरे जीवन की हर आस हो गया।
आज उसे जब छूकर देखा तो मुझको विश्वास हो गया।।

उससे मिलना लगता मुझको
मेरे कुछ पुण्यों का फल है।
जब भी उसको देखूँ लगता-
वो पावन गंगा का जल है।
इसीलिए लगता है अब वो मेरी पावन प्यास हो गया।
आज उसे जब छूकर देखा तो मुझको विश्वास हो गया।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book