लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

10. आओ हम बात करें

 

आओ हम बात करें आओ हम बात करें।
कभी-कभी उत्तर दें कभी सवालात करें।।

बातें हों काम की
बातें हों दाम की।
पर ज़्यादा बातें हों
मन के आराम की।
चाहें कुछ पलों करें चाहें दिन-रात करें।
आओ हम बात करें आओ हम बात करें।।

बातें हों फूल की
बातें हों खार की।
पर ज़्यादा बातें हों
मन के श्रृंगार की।
नेह भरी इक-दूजे पर हम बरसात करें।
आओ हम बात करें आओ हम बात करें।।

बातें हों दूर की
बातें हों पास की।
पर ज़्यादा बातें हों
मन के विश्वास की।
अंत भला हो चाहे जैसी शुरुआत करें।
आओ हम बात करें आओ हम बात करें।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book