लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

15. तेरे अधरों की चौपाई

 

तेरी प्यारी मनमोहक छवि मेरे मन को ऐसे भायी।
मन करता- अधरों से बाँचूँ तेरे अधरों की चौपाई।।

ऐसे ही दिखते हैं तुझमें
कितने दोहे-छंद-सवैया।
देख-देख कर आनंदित हो
मन करता है ता-ता-थैया।
पढ़ने को पूरी रामायण है कितनी आतुरता छाई।
तेरी प्यारी मनमोहक छवि मेरे मन को ऐसे भायी।।

इतना रखना ध्यान कि मेरा
ध्यान कभी ना बँटने पाये।
ऐसे पाठ करूँ मैं पूरा
पंक्ति-पंक्ति मुझको रट जाये।
आज दहाई दिखते हैं हम कल हो जायें एक इकाई।
तेरी प्यारी मनमोहक छवि मेरे मन को ऐसे भायी।।

दिन में दूनी रात चौगुनी
प्रीति हमारी हो यों गहरी।
धरती से अम्बर तक गूँजे
प्यार भरी अपनी स्वर-लहरी।
पूरी हो हर मनोकामना आओ मिलकर करें दुहाई।
तेरी प्यारी मनमोहक छवि मेरे मन को ऐसे भायी।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book