लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

20. मन करता है मैं रूठूँ

 

मन करता है मैं रूठूँ वो आये मुझे मनाये।
लेकिन वो इतना अच्छा है कैसे रूठा जाये।।

जो कुछ उससे कहना चाहूँ
बिना कहे सुन लेता।
जो करवाना चाहूँ उससे
बिना कहे कर देता।
ऐसे में बोलो फिर कैसे उस पर गुस्सा आये।
मन करता है मैं रूठूँ वो आये मुझे मनाये।।

चाहे जितना अलग-अलग हों
चाहे हम बेगाने।
उसके दिल की मैं सब जानूँ
मेरी वो सब जाने।
फिर नाराज़ किसी से कैसे कोई भी हो पाये।
मन करता है मैं रूठूँ वो आये मुझे मनाये।।

सोच रहा हूँ ऐसे रिश्ते
क्या यों ही मिल जाते।
कितने सगे, सगे होकर भी
चोट हमें पहुँचाते।
पर जो दिल से जुड़े धड़कनों तक वो साथ निभाये।
मन करता है मैं रूठूँ वो आये मुझे मनाये।।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book