लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> मेरे गीत समर्पित उसको

मेरे गीत समर्पित उसको

कमलेश द्विवेदी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :295
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9589

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

386 पाठक हैं

कानपुर का गीत विधा से चोली-दामन का रिश्ता है। यहाँ का कवि चाहे किसी रस में लिखे

45. अनायास ही इस जीवन में

 

अनायास ही इस जीवन में जाने क्या-क्या हो जाता है।
जाने क्या-क्या मिल जाता है जाने क्या-क्या खो जाता है।।

सीधे रस्ते चलते-चलते
अनायास हम मुड़ जाते हैं।
किससे जुड़ने का मन होता
लेकिन किससे जुड़ जाते हैं।
कोई फूल बिछाता पथ में कोई काँटे बो जाता है।
अनायास ही इस जीवन में जाने क्या-क्या हो जाता है।।

अनायास ही कोई अपना
अपने ऊपर तन जाता है।
और पराया लगने वाला
बिलकुल अपना बन जाता है।
कोई पार लगा देता है कोई नाव डुबो जाता है।
अनायास ही इस जीवन में जाने क्या-क्या हो जाता है।।

वैसे अनायास क्या होता
वो ही सब कर्ता-धर्ता है।
हम सब चौसर की गोटें हैं
पासे वो फेंका करता है।
वो ही ख़ुशियाँ देता हमको वो ही आँख भिगो जाता है।
अनायास ही इस जीवन में जाने क्या-क्या हो जाता है।।

 

¤ ¤

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book